लड़की और उसकी माँ ग्रिफ्तार : 20 वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने लड़की और उसकी माँ के खिलाफ किया मामला दर्ज – क्षत विक्षत हालत में मिले शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज अमृतसर में कल होगा

by

गढ़शंकर। गांव नैनवां के 9 दिन से लापता वीस वर्षीय युवक के शव मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने युवक के पिता के बयानों पर इलाके के एक गांव की एक लड़की और उसकी माता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शाम को लड़की की और उसकी माँ को ग्रिफ्तार कर लिया। वहीं शव का पोस्मार्टम करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज अमृतसर को रेफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक जून को थाना नूरपुर के गांव टिब्बा टप्परियां के पास सतलुज दरिया में से भूपिंदर सिंह का सिर व बाजू मिला था। लेकिन एब्डोमिनल पार्ट व टांगें अब तक नहीं मिली।
गांव नैनवां के जगजीवन राम पुत्र आत्मा राम ने पुलिस को दिए बयान के मुताबिक भूपिंदर सिंह (20 वर्ष) 25 मई को शाम सवा सात वजे मोटरसाइकिल पर बिना बताए कहीं चला गया। जिसके बाद भूपिंदर के पिता जगजीवन राम उसे मोबाइल पर फोन करे रहे। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। 26 मई को भूपिंदर का मोटरसाइकिल जिला रोपड़ के नंगल के गांव बंडलेहड़ी में नहर के पास मिला था। जगजीवन राम के मुताबिक एक जून को शाम को उन्हें पता चला कि थाना नूरपुर बेदी में पड़ते गुरुद्वारा साहिब कोमामास्की के निकट सतलुज दरिया में मिले एक शव को रोपड़ डेड हाउस में रखा गया है। जब में आपने गांव के सरपंच के साथ वहां पहुंचा तो देखा कि उक्त शव मेरे बेटे भूपिंदर का ही था।
जगजीवन राम द्वारा दिए बयान मुताबिक इलाके के ही एक गांव की एक लड़की के साथ उसके लड़के भूपिंदर सिंह की दोस्ती थी। जिसके चलते एक साल से लगातार उक्त लड़की व उसकी माँ भूपिंदर सिंह को शादी करने को मजबूर कर रही थी। हमने उन्हें बहुत बार अपनी इज्जत बचाने के लिए समजाया। लेकिन दोनों लगातार फिर भी शादी के लिए भूपिंदर सिंह पर दबाव डालती रही। जिससे परेशान होकर भूपिंदर सिंह ने नहर में छलांग मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उक्त बयानों पर लड़की व उसकी माँ के खिलाफ 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
रोपड़ डेड हाउस के शव सिवल अस्पताल गढ़शंकर में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। लेकिन वहां ने शव के सिर्फ सिर और बाजू होने के कारण पोस्टमार्टम करने की जगह मेडिकल कालेज अमृतसर में पोस्टमार्टम करवाने को आवश्यक बताया। जिसके बाद भूपिंदर के पिता व अन्य सिवल अस्पताल होशियारपुर से रेफर करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर सुवह ले जाया जाएगा।
एसएमओ संतोख राम : शव के सिर्फ दो पार्ट सिर और बाजू है। जिस कारण इन हालातों के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज अमृतसर में ही हो सकता है। वहां एक्सपर्ट कई बार इस स्थिति में यहाँ शव मिला वहां पर भी जरूरत पड़ने पर जा सकते है और वहां पर ही इसलिए इन हालातों में मिले शव का पोस्टमार्टम हो सकता है।
पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह : लड़की व उसकी माँ के खिलाफ मृतक के पिता के ब्यानों पर मामला दर्ज कर दोनों को ग्रिफ्तार कर लिया।
फोटो : मृतक भूपिंदर सिंह की फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना पर फ़तेह पाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग ज़रूरी: डिप्टी कमिश्नर

जि़ले में कोविड के मामलों के संपर्क तलाशने और सही ढंग से एकांतवास लागू करवाने के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन: एस.एस.पी. हिदायतों का उल्लंघन करने पर होगी सख़्त कार्यवाही: नवजोत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला : ग्रीनको फाउंडेशन के महाप्रबन्धक अनूप बनयाल ने गत सायं ग्रीनको फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैफिक जाम, धरना प्रदर्शन : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा और सड़क के धीमी गति निर्माण के कारण लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा के कारण और सड़क के निर्माण धीमी गति के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने...
Translate »
error: Content is protected !!