मां की गोली लगने से मौत बेटा गंभीर घायल, पंजाब हिमाचल सीमा पर चली गोलियां ,

by

गगरेट :- हिमाचल पंजाब सीमा पर पंजाब क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच राउंड फायर महिला व एक युवक पर गोलियां चलाए । जिसमें महिला की मौके पर ही  मौत हो गई और युवक को टाण्डा के लिए रैफर कर दिया गया  ।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक रक्षा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी ढोलवाहा व रजनीश पुत्र सुखराम निवासी टेंटवा ढोलवाहा पंजाब से हिमाचल गोंदपुर बनेहड़ा अपने रिशेतदारी मे जा रहे थे । दौलतपुर से ढोलवाहा सड़क मार्ग पर हिमाचल पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के 50 मीटर पंजाब सीमा में इन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गई
। औरत की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन युवक को गोलियां लगने से युवक घायल हो गया । गोलियां चलाने वाला मौके से फरार हो गया । थोड़े समय बाद कुछ अन्य युवक पंजाब से हिमाचल की तरफ आ रहे थे तो उन्हें देखा कि युवक घायल है वो उसे दौलतपुर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। डॉक्टरौ ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रैफर कर दिया । हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है । घटनास्थल से पांच राउंड फायर के खोल मिलने से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि लगभग पांच गोलियां मौके पर चलाई गई । इस घटना को अलग अलग तरीके से देखा जा रहा है क्योंकि जगह बेहद सुनसान है और इस जगह पर लूटपाट के इरादे से भी ये घटना हो सकती है क्योंकि घटनास्थल को देखकर प्रतीत हो रहा है कि वहां पर हाथापाई भी हुई है जबकि किसी आपसी रंजिश का भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है ।  घटनाक्रम से पर्दा पंजाब पुलिस की जांच के बाद उठेगा । फिलहाल हिमाचल पुलिस ने शव को घटनास्थल पर ही सुरक्षित रखा हुआ है और पंजाब पुलिस का इंतजार किया जा रहा है । एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि हिमाचल पुलिस मौके पर है और पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया गया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई बारहवीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 15 मई :  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई बारहवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। प्रिंसिपल श्रीमती जसप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बारहवीं कक्षा में अनीशा ने 97%, जसकरण...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी ने गढ़शंकर हलके की सडक़ों पर प्रीमिक्स वर्क कार्य का किया शुभारंभ

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनते ही गढ़शंकर हलके की लिंक सडक़ों पर प्रीमिक्स डालने का कार्य तेजी से आरंभ हो चुका है। इसी प्रकार मंगलवार को विधायक जय किशन...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेश स्तरीय समागम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने  तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज गढ़शंकर के श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की...
Translate »
error: Content is protected !!