मां की हो चुकी थी हत्या – विदेश से बेटा करता रहा फोन…. घर से 35 तोले सोना, 5000 यूरो व 2.5 लाख गायब

by
फगवाड़ा :  गांव हरदासपुर में महिला सरपंच की सास का संदिग्ध हालात में घर से शव बरामद हुआ है। मृतक महिला के सरपंच पति बेटे ने लूट के बाद मां की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान राम प्यारी (65) के रूप में हुई है।
थाना सतनामपुरा में मृतका की छोटी बहू मनदीप कौर के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रुपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी भारतभूषण पुलिस फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और जांच तेज कर दी। परिजनों को इस घटना का पता तब चला जब विदेश में रहने वाले बेटे ने अपनी मां को फोन किया तो मां ने फोन नहीं उठाया। तब उसने अपने भाई को फोन किया। जब उसका भाई देखने गया तो उसे पता चला कि यह घटना घटी है।
गांव की सरपंच बलविंदर कौर हैं और भाजपा से संबंधित हैं। सरपंच बलविंदर कौर की सास अपने छोटे बेटे के घर पर बहू के साथ रहती थी। उनका देवर विदेश में रहता है। उसकी पत्नी के मायके गई थी और सास राम प्यारी घर पर अकेली थी। घर के पहली मंजिल पर पीजी है, जहां कुछ स्टूडेंट्स रहते हैं और वह घर पर सो रहे थे। गांव की महिला सरपंच के पति बिंदर कुमार ने आरोप लगाया है कि लुटेरे घर में घुसे, अलमारियां और लॉकर तोड़ डाले और उसकी मां की हत्या कर दी। उसने कहा कि लुटेरे घर से 35 तोले सोना, 5000 यूरो और ढाई लाख रुपये की भारतीय करंसी लूट कर ले गए हैं।
एसपी रुपिंदर कौर भट्टी व डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राज से पर्दा उठेगा। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से मामला कुछ पेचीदा दिखाई पड़ रहा है। थाना सतनामपुरा में मृतका की छोटी बहू मनदीप कौर के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डुमेली खालसा कॉलेज में लगाया गया मेडिकल चैकअप कैंप

ज़रूरतमंद मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त दवाइयां देना बड़ा पुण्य का काम – कालरा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधीन चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दिलीप सिंह मेमोरियल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लापरवाही से महिला की मौत-निजी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

रोहित जसवाल। ऊना/ नंगल :   रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोमवार देर रात स्वजनों ने जमकर रोष व्यक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भोजन को भी मोहताज: इस्लामी देशों में पंजाब की लड़कियों की घुट रही सिसकियाँ

पंजाब के एक दर्जन से अधिक जिलों की 100 से अधिक महिलाएँ पिछले 2 वर्षों में खाड़ी देशों लौट कर वापस आई हैं जिन्हे प्रताड़ित किया गया था। नौकरी के नाम पर खाड़ी देशों...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में पंजाबी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं की गईं आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में मिडिल (छठी से आठवीं कक्षा) और सेकेंडरी (नौवीं से बारहवीं कक्षा) के...
Translate »
error: Content is protected !!