मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

by
रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धा, भक्ति, खेल, संगीत, ज्ञान और संस्कृति के संगम के रूप में आयोजित यह उत्सव स्थानीय समुदाय, विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य स्थल स्टेडियम (गुफा के समीप) रहेगा, जहां प्रतिदिन खेल तथा शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और संध्या समय भक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे
उपमंडल अधिकारी (नैना देवी जी) तथा मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रातः आठ बजे से जीएमएस घवांडल, डीएवी लोक शिक्षा संस्था श्री नैना देवी जी तथा श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज, मेज टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा, जो शाम चार बजे तक चलेंगी। इसी दिन प्रातः आठ बजे से स्टेडियम तथा आगमन हाल (बस स्टैंड के समीप) में वाद-विवाद, श्लोक पाठ, प्रश्नोत्तरी, शब्द-लेखन, नमूना प्रस्तुति और चित्रकला जैसी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी होगा।
संध्या चार बजे से स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ भक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस अवसर पर बिलासपुर के चर्चित भजन गायक अभिषेक सोनी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम अपनी सुरीली प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रातः आठ बजे से सभी खेलों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। दोपहर एक बजे स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके बाद सांय चार बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके उपरांत सुपिंदर कौर तथा महाकाली संगीत दल द्वारा भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शाम छः बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने माता श्री नैना देवी जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और आगंतुकों से आग्रह किया है कि वह इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भक्ति, संगीत, संस्कृति और ज्ञान से परिपूर्ण इस उत्सव का हिस्सा बनें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिला सुशासन सूचकांक की वार्षिक रिपोर्ट-2022 जारी : जिला कांगड़ा ने जीता प्रथम पुरस्कार, हमीरपुर को द्वितीय और लाहौल-स्पीति को तृतीय पुरस्कार

भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत राज्य में विकास के प्रतिमानों में बदलाव की आवश्यकता: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक पर...
article-image
पंजाब

सरकार किसानों की आय बढ़ा कर उसे दोगुना करने के लिए प्रयत्नशील: सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से करवाए गए गरीब कल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य मेहमान की शिरकत होशियारपुर : किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी जागरुक करने के लिए कृषि...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने नाम एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर, 30 मई : दी अक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर की अगुवाई में व फेडरेशन आफ वेट्रंस असोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों के संबंध में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संसद परिसर में बहन प्रियंका को राहुल गांधी ने रोका : SMILE आपके चेहरे पर भी आ जाएगी फिर जो किया देखकर

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। वह हाल ही में हुए उपचुनावों में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आई हैं। लोकसभा में शपथ से प्रियंका...
Translate »
error: Content is protected !!