मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म : 4 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

by

जालंधर :  गांव कंग कलां के नजदीक ईंटों के भट्ठे पर खेतों में मोटर पर बने एक घर में रह रही मां-बेटी के साथ चार दरिंदो ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव कंग कलां में पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह निवासी गट्टी रायपुर थाना लोहियां के खेत हैं।

पूर्व सरपंच के खेतों में बने मोटर के कमरे में प्रवासी महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। पूर्व सरपंच के मुताबिक खेतों के 2 कमरों में रह रही मां-बेटी और कुछ युवकों को हथियार के दम पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी सुबह तड़के वहां आ धमके, जब दोनों मां-बेटी कमरे में सो रही थी। आरोपी मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। प्रवासी महिला और उसकी बेटी ने खेत मालिक सुखविंदर सिंह को इस घटना की जानकारी दी।

इस पर सुखविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। चारों हथियारबंद युवक कौन थे कहां से आए थे उसकी जांच की जा रही है। डीएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से...
article-image
पंजाब

महिलाओं को धरनों प्रर्दशनों में तीनों कानूनों को रद्द करने के लिए शमूलियत करनी चाहिए : बीबी सुभाष मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष लगाए पक्के र्मोचे में कैप्टन करनैल सिंह पनाम की अध्यक्षता में हुई रैली को कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, सचिव गुरनेक सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्ष अनुराग ठाकुर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का लगा रहा आरोप : अनुराग ठाकुर के बचाव में भाजपा भी उतरी

नई दिल्ली।  लोकसभा में अनुराग ठाकुर के दिए बयान पर विपक्ष हमलावर है और राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष ठाकुर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा है। अब भाजपा भी अनुराग...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री

ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!