माइनस तापमान : महिलाएं स्पीति घाटी से हटा रही बर्फ

by

लाहौल-स्पीति। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की महिलाएं घर के काम से लेकर खेत खलिहानों में अहम भूमिका निभा रही हैं। मेहनतकश महिलाएं अब सड़कों से बर्फ हटाने का काम कर रही हैं। महिलाओं को माइनस तापमान की भी परवाह नहीं है। स्पीति में जो काम मशीनों से संभव नहीं है, वह काम महिलाएं कर रही हैं। शीत मरुस्थल स्पीति घाटी में सर्दी का मौसम आते ही सड़कें बर्फबारी से बंद हो जाती हैं। ऐसे में यहां लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन में तैनात महिला कामगार हाथों में बेलचा लेकर सड़क से बर्फ हटाने के कार्य करती हैं। स्पीति में लोक निर्माण विभाग की करीब 200 महिला कामगार हैं, जो सर्दी के मौसम में घाटी की 25 से अधिक संपर्क सड़क से बर्फ हटाने में जुटी हैं। काजा में तैनात लोनिवि के अधिशाषी अभियंता टशी ज्ञामजो ने बताया कि स्पीति घाटी में विभाग में 200 महिला कामगार हैं। ज्ञामजो ने कहा कि उनके अधीन 43 संपर्क मार्ग हैं। इसमें 24 के करीब संपर्क मार्ग पर महिला कामगारों को भी तैनात किया है। स्पीति की लोअर बेल्ट में कम बर्फ पड़ती है, ऐसे में मशीनों से बर्फ पूरी तरह से साफ नहीं होने से इसे बेलचे से साफ किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3.50 लाख रुपए का नोटिस हिमाचल की युवती को मुंबई से बैंक ने भेजा : युवती ने शिमला के ढली पुलिस थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली की रहने वाली एक युवती उसे समय हैरान हुई जब बैंक की ओर से उनके घर पर साढे तीन लाख रुपए का लोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के होनहार विद्यार्थियों को विधायक संजय रत्न ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी जरूरी – संजय रत्न

राकेश शर्मा, तलवाड़ा/ ज्वालामुखी :   विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के समारोह में की शिरकत बड़सर 31 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!