माता चिंतपूर्णी मेला बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

by

प्लास्टिक मुक्त लंगर, अस्थायी व पिंक शौचालय, रेड क्रॉस कैंप, एम्बुलेंस सेवा और ट्रैफिक कंट्रोल में सिविल डिफेंस निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ज़िला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर की ओर से “चढ़दा सूरज” अभियान के अंतर्गत माता चिंतपूर्णी मेले को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वास्थ्य-सम्वेदनशील और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में कई प्रभावशाली कदम उठाए गए हैं।

इस वर्ष मेले में लगने वाले सभी लंगरों को 100 प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास किया गया है। किसी भी लंगर में प्लास्टिक की थाली, ग्लास, चम्मच या बोतल का प्रयोग नहीं हो रहा। इसके स्थान पर स्टील के बर्तन और पारंपरिक डोने इस्तेमाल किए जा रहे हैं। लंगर आयोजकों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दे दिए गए थे कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक से परहेज करें।

लंगरों की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एन.जी.ओज़ के वालंटियर्स लगातार तैनात हैं। वे बर्तनों की सफाई, कचरे का प्रबंधन और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

सिविल डिफेंस के वालंटियर्स ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात स्थितियों से निपटने में पुलिस और प्रशासन का अहम सहयोग कर रहे हैं। उनका यह योगदान मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले में अस्थायी शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा महिलाओं के लिए विशेष “पिंक टॉयलेट्स” भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें स्वच्छता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।

रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से मेले में स्वास्थ्य सहायता के लिए विशेष सेवा कैंप लगाए गए हैं, जिनमें महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड्स, प्राथमिक चिकित्सा के लिए दवाइयां और ज़रूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में तत्काल सेवा हेतु एम्बुलेंस भी तैनात की गई है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने माता चिंतपूर्णी मेले को पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित रूप में आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, लंगर कमेटीयों और विशेष रूप से सिविल डिफेंस तथा रेड क्रॉस वालंटियर्स का आभार प्रकट किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, स्वच्छता बनाए रखें और वालंटियर्स का सहयोग करें।
उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आयोजनों में यदि समाज पर्यावरण और स्वच्छता के लिए एकजुट हो, तो यह संदेश सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे देश में फैल सकता है।
“चढ़दा सूरज” अभियान, अब केवल प्लास्टिक प्रतिबंध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना, सामूहिक सहयोग और प्रशासनिक भागीदारी का सशक्त प्रतीक बन गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस पंजाब दुारा सिंघू बार्डर पर किसानों व महिला किसानों के रहने के लिए हाल, गद्दे व रजाईयां और नहाने के लिए गर्म पानी का किया इंतजाम

गढ़शंकर: दिल्ली के बार्डरों पर काले कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए डटे किसानों के लिए पंजाब यूथ काग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र ढिल्लों के नेतृत्व में यूथ काग्रेस दुारा सिंघू बार्डर पर रहने...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस पर एलआईसी की तरफ से डा. ममता सम्मानित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर एलआईसी जालंधर की तरफ से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस पर जालंधर में एक भव्य समारोह दौरान एलआईसी में बेहतरीन काम करने...
पंजाब

मारपीट करने के आरोप में चार लोगों व 9 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने पवनदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी खानपुर थाना माहिलपुर के बयान पर चार लोगों व 8-9 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

नशा छोड़कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने दूसरों को भी नशे की लत त्यागने की अपील की

साकेत नशा मुक्ति और ज़िला पुनर्वास केंद्र के इलाज ने किया तंदरुस्त पटियाला: बुरी संगत में फंसकर नशों का शिकार हुए नौजवान की ज़िंदगी पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ने बदल दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!