मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें…..छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और विशेष क्षेत्रों में आने वाले स्कूलों के लिए मानसून अवकाश की डेट्स की घोषणा कर दी है।

यह फैसला प्रदेश में मानसून के बढ़ते असर और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है. बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों को छुट्टियों की तय तारीखों का सख्ती से पालन करना होगा. अगर किसी स्कूल ने इस आदेश की अनदेखी की और छुट्टियों में खुला रहा, तो किसी भी तरह की दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी।

हिमाचल में बारिश का मौसम कई बार मुश्किलें खड़ी कर देता है. खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, पानी भरना और रास्तों का बंद हो जाना आम बात है. इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मौसम और स्थान के अनुसार स्कूलों के लिए अलग-अलग अवकाश की तारीखें तय की हैं।  बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर कोई स्कूल छुट्टियों के दौरान खुला पाया गया, या स्कूल खुला होने की वजह से कोई हादसा होता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बोर्ड ने स्कूलों को सख्त चेतावनी दी है कि वे छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा से कोई समझौता न करें और छुट्टियों के नियमों का पालन करें.

कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल… हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार छुट्टियों की तारीखें घोषित की हैं. कुछ इलाकों में यह अवकाश जल्दी शुरू हो रहा है, जबकि कुछ में थोड़ा देर से. आइए जानते हैं किस क्षेत्र में कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद-

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां: 12 जुलाई से 12 अगस्त 2025
कुल्लू जिले के स्कूलों में छुट्टियां: 20 जुलाई से 12 अगस्त 2025
शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां: 7 अगस्त से 12 अगस्त 2025
अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों (नालागढ़, फतेहपुर, सूरियां, इंदौरा, पांवटा साहिब, अंब – ऊना): 3 अगस्त से 12 अगस्त 2025

स्कूल प्रशासन को दी गई खास हिदायत :  बोर्ड ने यह भी कहा है कि स्कूलों को छुट्टियों से जुड़ी टाइम टेबल की जानकारी समय पर छात्रों और अभिभावकों को देनी होगी, ताकि किसी को असुविधा न हो. साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भी नजर रखनी होगी, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत निर्णय लिया जा सके।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने किया पालमपुर अस्पताल में फिजियोथैरेपी यूनिट का शुभारंभ : घुग्घर टांडा में बास्केटबॉल मैदान नवीनीकरण का लोकार्पण और सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास*

एएम नाथ।  पालमपुर, 29 सितंबर :  विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने आज सिविल अस्पताल पालमपुर में फिजियोथैरेपी यूनिट का विधिवत्त शुभारंभ किया।  इस दौरान विधायक ने धौलाधार रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सीरज कटोच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंक फूड को छोड़ अच्छे स्वास्थ्य के लिएअपनाएं परंपरागत व्यंजन: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 19 सितम्बर। आज के समय में अधिकतम रोगों का कारण बदलता लाइफस्टाइल है। लाइफस्टाइल संबंधित रोगों से निजात पाने के लिए सबसे पहले हमें जंक फूड को छोड़कर अपने पारंपरिक व्यंजनों की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष पर हुई पार्टी की बड़ी बैठक : 10 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों और 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का हो जाएगा चयन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय में संगठन पर्व को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिसमें देशभर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली हो रहा तैयार नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए : 27 जून को राज्यपाल हरोली से कांगड़ तक साढ़े तीन कि.मी. लंबी ब्रिस्क वॉक को दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना, 25 जून-प्रदेश में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र से महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस महाअभियान के माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!