मानसून की पहली ही बारिश से तबाही, भूस्खलन से आठ गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश करते ही तबाही मचाई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश से शिमला में जगह-जगह भूस्खलन, मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है। करीब आठ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। शहर के मल्याणा, चमियाना, भट्ठाकुफर, मिनी कुफ्टाधार सहित अन्य स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। चमियाना में सड़क किनारे पार्क तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं। वहीं मल्याणा में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क किनारे पार्क चार गाड़ियों पर गिर गईं। इससे दो गाड़ियां चकनाचूर हो गईं।
भट्टाकुफर में भूस्खलन से सड़क किनारे पार्क एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिनी कुफ्ताधार का रास्ता मलबा आने से नाले में तब्दील हो गया। शहर की ईदगाह कॉलोनी में भी नुकसान हुआ है। डंगा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। पगोग सड़क  पर आए पत्थर और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, जुन्गा रोड पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। खलीनी में भी भूस्खलन हुआ है।
मल्याणा के शराला में तबाही। –
बीती रात झमाझम बरसे बादल
गुरुवार रात को जुब्बड़हट्टी में 136.0, शिमला 84.0, गोहर 42.0, मशोबरा 38.0, सलापड़ 34.6, कुफरी 24.2, बिलासपुर 22.0, घागस 18.8, करसोग 18.2, काहू 16.0 और Pandoh में 12.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश रेपसवाल

उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। तीसा :  उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पांगी में विकासात्मक कार्यों पर व्यय की जा रही 60 करोड़ 64 लाख की धनराशि- जगत सिंह नेगी

पांगी घाटी में चल रहे विकासात्मक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी , पांगी में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित चम्बा (पांगी ), 28 सितम्बर : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर। जेबीटी अध्यापकों के स्पोर्ट कोटे से बैच आधार पर भरे जाने वाले 4 पदों के लिए काउंसलिंग अब 11 दिसंबर, 2024 को होगी। इससे पहले काउंसलिंग 29 नवम्बर को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की 25 ब्लॉक समितियों में 17 पर आप, 6 पर कांग्रेस, 1पर अकाली दल तथा 1 पर भाजपा काबिज

 आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद की 4 की 4 सीटोंपर जीत दर्ज की गढ़शंकर, 18 दिसंबर: गढ़शंकर क्षेत्र की 4 जिला परिषद की सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा और ब्लाक गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!