मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

by
 विभागीय अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
एएम नाथ। चम्बा :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में मॉनसून सीजन के दौरान संभावित खतरे व आपदाओं से बचाव बारे विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विधुत विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा जिला के जल विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान संभावित खतरे तथा आपदाओं से बचाव रोकथाम के लिए उठाए गए आवश्यक कदमों वारे विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वर्षा ऋतु के दौरान शहरों कस्बों तथा अन्य स्थानों पर उचित जल निकासी  के लिए नालियों इत्यादि की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु के दौरान जिला में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का भंडारण  सुनिश्चित करने के अतिरिक्त मरीजों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों का मुरमत व रखरखाव का कार्य भी सुनिश्चित की करें।
कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला के सभी उपमंडलाधिकारियो को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं में चेतावनी प्रणाली के बेहतर कामकाज को सुनिश्चित करें ताकि जल विद्युत परियोजना से संबंधित किसी भी चेतावनी को आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं में सायरन ध्वनि की चेतावनी के अलावा जन संबोधन प्रणाली का इस्तेमाल भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए संबंधित क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी आमजन तक आपदा से संबंधित चेतावनी संदेश पहुंचा जाए।
बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान कई अन्य विभागों से संबंधित संभावित चुनौतियों व खतरों तथा उनकी रोकथाम के लिए गए उठाए गए आवश्यक कदमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा आपदा से बचाव व रोकथाम से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं वाले भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, चुराह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यशवंत खन्ना, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, , मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक चंद्र भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल मोंगरा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद के अतिरिक्त मिंजर मेला 2024 के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजक व सदस्यों सहित जिला के विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 5 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सब कुछ चंगा है तो हर जगह क्यों है अराजकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  सुक्खू सरकार पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग हर दिन आते हैं और बयान देते हैं कि प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ के अब आसानी से होंगे दर्शन: DC हेमराज बैरवा

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास कर्मचारियों ने जताया जिलाधीश का आभार हमीरपुर 21 अक्तूबर। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिसने हराया था आज उसी को जिताने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे प्रचार

सुजानपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने राजिंदर राणा के लिए सुजानपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार किया। राणा कांग्रेस के उन छह बागियों में...
Translate »
error: Content is protected !!