मामा की बेटी से लव मैरिज करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

by

तरनतारन के पंजवार गांव में घर पर फायरिंग; पिता भी गंभीर घायल, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

तरनतारन, 5 अक्तूबर: झबल थाना क्षेत्र के गांव पंजवार में लव मैरिज को लेकर चल रही कथित रंजिश के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में युवक का पिता भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह ने करीब डेढ़ महीने पहले अपने मामा की बेटी से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को लड़की के परिवार के कुछ लोग कथित तौर पर अमृतपाल के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई।

फायरिंग में अमृतपाल और उसके पिता कश्मीर सिंह को गोलियां लगीं। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अमृतपाल सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद झबल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल हथियार और फायरिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर पंजाब, सरकारी स्कूलों के मेगा पीटीएम में 27 लाख अभिभावकों ने भाग लिया – भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के चलते आज राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापक-अभिभावक मुलाकात (मेगा पीटीएम) के दौरान 27 लाख अभिभावकों ने हिस्सा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिल रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि अभी कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के लिए अप्लाई करने का अच्छा मौका है। कंपनी को फरवरी महीने में...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

गढ़शंकर,  2 मार्च:  इलाके की विख्यात शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह से आयोजित किया गया। समारोह का आगाज़ स्कूल गायन से हुआ। इसके...
article-image
पंजाब

35 यूनिट रक्तदान : निर्मल सिंह चक फुल्लू की याद में 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

गढ़शंकर, 17 जुलाई: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी निर्मल सिंह की याद में डॉ. शुदेश बिज के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के गांव चक गुरु में डॉ. अजय बग्गा और मनमीत सिंह व समस्त स्टाफ व...
Translate »
error: Content is protected !!