मामा भांजे के खिलाफ पहुंचा थाने : 3.60 लाख रुपये की सोने की चेन नशे के ये चुरा ले गया युवक

by

एएम नाथ । मंडी :  नशे की लत युवाओं को अपराधी बना रही है। हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी बुरी तरह से नशे की चपेट में आ चुकी है। अपनी लत पूरी करने के लिए अपने ही घर में चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसा ही मामला जिला मंडी के बल्ह पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यहां नशेड़ी युवक ने अपनी ही नानी की सोने की चेन चुराकर बेच दी। इसकी कीमत 3.60 लाख रुपये है। मामा ने भांजे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा। इसकी पहचान आकाश उर्फ अक्की के रूप में हुई है।

आकाश के मामा आदर्श निवासी लूणापानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी माता ने अपने संदूक में सोने की 30 ग्राम की सोने की चेन रखी हुई थी। बुधवार को जब मां ने संदूक खुला देखा तो उसकी तलाशी लेने पर चेन नहीं मिली। आदर्श ने बताया कि आकाश चिट्टा और शराब पीने का आदी है और महीने में दो तीन बार घर आता जाता रहता है। ऐसे में उनको शक है कि चेन उसने ही चुराई और अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेच दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की अनवेक्षण अधिकारी राम चंद्र ने अपनी टीम के साथ आरोपित आकाश को क्षेत्र में ही धरदबोचा। उसके पास से अभी चेन बरामद नहीं हुई है। उधर, पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका ने दिखाई राह,स्वरोजगार की ओर बढे कठोगण वासियों के कदम,आर्थिकी हुई मजबूत

सरकाघाट 31 दिसम्बर- जापान अन्तराष्ट्रीय सहयोग एंजेसी (जायका)द्वारा वित पोषित हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबन्धन और आजीविका सुधार परियोजना के तहत प्रदेश के 7 जिलों- मंडी, कुल्लू,लाहौल स्पीति,किन्नौर,शिमला, कांगड़ा,बिलासपुर में 460 ग्राम स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्यारहग्रां के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : नए बजट में शुरू करेंगे कई विकास कार्य: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 12 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का नया बजट पेश होने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई नए विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। इन नए विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को कंगना करेंगी नामांकन, जनसभा में जुटेंगे हज़ारों लोग : सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ जुटेंगे लोग – जयराम ठाकुर 

डेढ़ साल की हर नाइंसाफ़ी और तानाशाही के ख़िलाफ़ लोग वोट करने को बेताब एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना के नामांकन में भारी जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुंडी माता मंदिर में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने रातभर किया जागरण : सुभाष प्रिंस और राजू भाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

2011 से आस्था का केंद्र बना खुंडी माता मंदिर, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु एएम नाथ। चम्बा : खुंडी माता मंदिर कैहला द्रड़्ढा में मंगलवार को मां का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण...
Translate »
error: Content is protected !!