मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के 7 लोगों पर मामला दर्ज

by

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव देनोवाल कलां निवासी शाम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 जनवरी को दीनोंवाल कलां निवासी सुखविंदर सिंह, चाचा दिलबाग सिंह व दोस्त नवांशहर के लालिया मोहल्ला निवासी जुबराज वर्मा उनकी बंगा रोड पर स्थित दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान शाम करीब पौने 6 बजे मोता सिंह नगर निवासी हरजिंदर सिंह, राणा व एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आए, जिन्होंने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने तेज धार हथियार से उनपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि झगड़े की वजह रंजिश ये थी कि उनके चाचा का उक्त व्यक्तियों के साथ कोर्ट केस चल रहा है। उक्त व्यक्ति उन्हें झगड़े के झूठे केस में फसाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक दोनों पक्षों में राजीनामे की बात चलती रही, जो सिरे न चढ़ सकी। इस संबंध में पुलिस ने जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ धारा-323, 324, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर पुलिस ने मोता सिंह नगर निवासी हरजिंदर सिंह के बयानों पर सुखविंदर सिंह सैनी, दिलबाग सिंह, जुबराज वर्मा व सोनू के खिलाफ धारा- 323, 324 व 34 के तहत क्रास केस दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचायती राज पैंशनर्स ने डायरैक्टर कार्यालय मोहाली के समक्ष लगाया धरना

गढ़शंकर : पंचायती राज पैंशनर्स की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों की पूर्ति करवाने हेतु पैंशनर्स संगठनों की संयुक्त कमेटी की अगुवाई में पंचायती राज पैंशनर्स द्वारा डायरैक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जेजों बाढ़ हादसा : दो लापता शव बरामद, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

रोहित भदसाली :जेजों दोआबा,14 अगस्त:होशियारपुर के जेजों चोअ में हुए बाढ़ हादसे में लापता दो व्यक्तियों के शव मिलने के साथ चार दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस रेस्क्यू...
article-image
पंजाब

पंजाब में 13 सीटों पर इन दिग्गजों का होगा आहमने सहमने का मुकाबला : 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में – मतदान के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी...
article-image
पंजाब

के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी  के.ए.पी. सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!