मास्क पहनना कहाँ जरूरी — बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में

by

पंजाब में कोरोना केसों के रफ्तार पकड़ते ही सख्ती शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने लोगों को मास्क पहनने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंट स्टोर जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों और क्लासरूम, ऑफिस समेत इंडोर गैदरिंग में मास्क पहनना जरूरी है।

पंजाब में कोरोना ने रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी  है। बुधवार को चौबीस घंटे में 30 मरीज मिले। जिसके बाद कोरोना के एक्टिव केसों की गिनती 113 हो गई है। इनमें 4 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वहीं अब 11 जिलों में कोरोना के केस मिले हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना की सैंपलिंग और टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। बुधवार को 9812 सैंपल लेकर 9577 टेस्ट किए गए।

पंजाब में सबसे ज्यादा 7 केस होशियारपुर और 5 मरीज मोहााली में मिले।  इसके अलावा जालंधर और पटियाला में 4-4, फरीदकोट, लुधियाना और पठानकोट में 2-2 मरीज मिले। फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला और मुक्तसर में 1-1 मरीज मिला।
मास्क को लेकर सख्ती कर सकती है सरकार
पंजाब में कोरोना के तेजी से बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार भी अलर्ट मोड पर है। सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने सिविल सर्जनों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। फिर भी हमें एहतियात बरतनी जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NCC Cadets Collect Funds to

Hoshiarpur/Daljit Ajnoha – With the aim of extending financial assistance for the rehabilitation of people affected by the recent floods in Punjab, the NCC Unit of Sri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, organized...
article-image
पंजाब

सबजी विकेरता प्रवासी को घेर कर चार हजार रुपए की लूट कर लूटेरे पैदल ही फरार

गढ़शंकर: तहसील कंप्लैक्स गढ़शंकर के पास आज सुबह एक सबजी बिक्रेता प्रवासी को तेजधार हथियार सेे घायल करके तीन नकाबपोश लूटेरे चार हजार रुपए की नकदी लूट कर पैदल ही फरार हो गए। प्राप्त...
article-image
पंजाब

महिला एसएचओ 10 हजार रिश्वत लेते काबू : वुमन सैल की विजिलेंस टीम ने

फिरोजपुर। फिरोजपुर में विजिलेंस टीम ने वुमन सैल की एक महिला एसएचओ को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए काबू किया है। आरोपी महिला एसएचओ ने पीड़ित व्यक्ति की बेटी के साथ बदसलूकी करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंगमाइनिंग : बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंग चल रही है।  बरसात के मौसम के पहले भी माइनिंग माफिया ने हजारों टिप्पर बोल्डर पत्थर के उठा लिए थे...
Translate »
error: Content is protected !!