माहिलपुर के वार्ड नंबर 11-12 से फौजी धर्म सिंह, जगबीर सिंह, रामजी समेत कई परिवार आप में  शामिल

by
पंजाब सरकार की तरह स्थानीय सरकार भी आप की बनाएं-चन्नी
गढ़शंकर, 13 अगस्त: गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अधीन माहिलपुर नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के अथक प्रयासों से करोड़ों रुपये की नई परियोजनाओं और विकास कार्यों के लिए फंड मंजूर हुए हैं। पंजाब सरकार के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए दो नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। गंदे पानी के निकास के लिए सीवरेज की व्यवस्था की जाएगी। ये विचार व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर हलके से विधायक एवं पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी द्वार नगर पंचायत माहिलपुर के वार्ड नंबर 11-12 से जगवीर सिंह, रामजी, धर्म सिंह फौजी समेत 25 परिवारों को आप में शामिल करवाते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी गतिविधियों को देखकर लोग खुद-ब-खुद पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 600 यूनिट बिजली बिल माफ होने से सभी वर्ग खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 12,500 से अधिक कच्चे अध्यापकों को नियमित करके सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी विंग होशियारपुर के जिला अध्यक्ष कृष्णजीत राव कैंडोवाल ने आम आदमी पार्टी के इतिहास के बारे में बात की और कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य
 देश में स्वराज्य स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल की आम जनता के कल्याण के लिए कार्य करने की नीति एवं मंशा स्पष्ट एवं पारदर्शी है, जिससे आम जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी की नींव को मजबूत कर रही है। इस अवसर पर सतवीर सिंह संता, एमसी शशि बंगड़, राज कुमार, परमिंदर सिंह माहिलपुरी, शिव कुमार, बलविंदर कौर सरपंच, रवजोत राव कैंडोवाल, पार्टी कार्यकर्ता, वालंटियर नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन
पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी व अन्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 साल का रिपोर्ट कार्ड : पंजाब 16,000 सभाएं आयोजित करके आम आदमी पार्टी रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी

चंडीगढ़, 25 मार्च  : आम आदमी पार्टी ने आज भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने पर पंजाब में 10 दिवसीय राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
article-image
पंजाब

चौहाल डैम की गाद निकालने के बहाने हुए अवैध खनन की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा हो : तीक्ष्ण सूद

अन्य डैमों में ये घपला ना दोहराया जाए इसका भी प्रबंध हो : सूद होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं...
article-image
पंजाब

शादी से दो दिन पहले निगला जहर, मौत : रुपयों के लेनेदेन में धमकियां मिलने से आहत था युवक

पोजेवाल। नवांशहर/ थाना पोजेवाल के गांव चंदियाणी खुर्द में जिस घर में 28 नवंबर को शहनाईयां गूंजनी थीं वहां मातम का माहौल है। जिस नौजवान की घोड़ियां गाई जानीं थीं आज उसी की मौत...
Translate »
error: Content is protected !!