मिंजर मेला 2024 के समापन के उपरांत संक्षिप्त सम्मान समारोह आयोजित

by

समारोह में विधायक नीरज नैयर ने सम्मानित किए मेला आयोजन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ी

एएम नाथ। चम्बा
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 के 4 अगस्त को विधिवत समापन के उपरांत 5 अगस्त को चौगान मैदान में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में नीरज नैयर ने मेले के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले प्रशासनिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल पदाधिकारीयों तथा खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की जिसकी बदौलत मेले का आयोजन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने मेला आयोजन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों तथा समस्त जिला वासियों को बधाई दी।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह के अलावा पुलिस तथा प्रशासन संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं : 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में उप मुख्यमंत्री सुनेंगे जन समस्याएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 23 जनवरी – प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर वर्ष 2026-27 के बजट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार हर मोर्चे पर विफल, अंतर्विरोधों में उलझी कांग्रेस”: जयराम ठाकुर

हरिपुरधार और अर्की हादसे ने खोली व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता की पोल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे...
Translate »
error: Content is protected !!