मिंजर मेला-2026: पांचवें दिन 121 कलाकारों ने दिया ऑडिशन …अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच के लिए अब तक 624 कलाकारों की प्रतिभा परखी गई

by

20 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों के होंगे ऑडिशन

एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन के लिए आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया लगातार जारी है। शनिवार को पांचवें दिन उपमंडल भरमौर एवं पांगी के कलाकारों के लिए आयोजित ऑडिशन में 121 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित की जा रही है, जहां जिला भर के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन के साथ ही नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा, भटियात, डलहौजी, सलूणी, तीसा, भरमौर तथा पांगी के कलाकारों के ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 624 कलाकार ऑडिशन प्रक्रिया में भाग ले चुके हैं। चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया का अंतिम चरण 20 जुलाई को आयोजित होगा। इस दिन जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। इसके बाद चयन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

90 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 अप्रैल को

बीबीएन, 18 अप्रैल (तारा) : मैसर्ज़ डाबर इंडिया लि. बद्दी में इलेक्ट्रिीशियन, बॉयलर अटेंडेंट, अप्रेंटिस मकैनिकल व कैमिस्ट के 20 पद, मैसर्ज़ मोरपेन लैबोटरिज लि. बद्दी में कैमिस्ट, ट्रेनी इंजीनियर व अप्रेंटिस के 30 पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहन मालिक 31 दिसम्बर तक 10 प्रतिशत जुर्माने सहित जमा करवा सकते हैं टैक्स – आरटीओ अशोक कुमार

ऊना, 23 दिसम्बर – आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन जैसे गुड कैरिज़ व्हीकल, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज़ व्हीकल्स में ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब-7 व8 सीटर,...
हिमाचल प्रदेश

अणु में महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 21 से: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 नवंबर। महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप एफ के मुकाबले 21 नवंबर से हमीरपुर के अणु स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश व बर्फबारी के कारण बंद अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ।  मंडी, 30 दिसंबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताय़ा कि मंडी जिला में बर्फबारी के कारण बंद अधिकांश सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विद्युत...
Translate »
error: Content is protected !!