मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित , अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

by

स्मारिका का ई-संस्करण भी होगा तैयार ,निमंत्रण कार्ड के लिए प्रारूप आमंत्रित , ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे प्रारूप और रचनाएं
चंबा, 3 जुलाई
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में उप समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।
मिंजर स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान अमित मैहरा ने कहा की चंबा ज़िला की समृद्ध लोक-कला एवं संस्कृति , गौरवशाली इतिहास, साहित्य, पर्यटन , व ज़िला की विकास यात्रा से संबंधित विषयों को स्मारिका का हिस्सा बनाया जाए ।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि मिंजर स्मारिका का ई-संस्करण तैयार किया जाए ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग समारिका पढ़ सके ।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि स्मारिका के प्रकाशन में ज़िला के सभी साहित्यकारों, युवा लेखकों की रचनाओं को आमंत्रित किया जाए ।
मिंजर मेला के निमंत्रण कार्ड तैयार करने को लेकर चर्चा के दौरान बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ईमेल के माध्यम से 10 जुलाई तक प्रारूप आमंत्रित किए जाएं ।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के गौरव के अनुरूप व थीम विषय क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा से संबंधित उत्कृष्ट प्रारूप को निमंत्रण कार्ड का हिस्सा बनाया जाए । प्रारूप सहायक आयुक्त के ईमेल ac2dc-cha-hp@nic.in पर भेजें जा सकते हैं ।
इसी तरह स्मारिका में प्रकाशन के लिए रचनाओं को ज़िला भाषा अधिकारी के ईमेल पत्ते dlochamba@gmail.com पर भेजना होगा ।
इस अवसर पर एसडीएम चंबा अरुण कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, सहायक आयुक्त राज्य कार एवं आबकारी रवि कुमार जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा , क्यूरेटर भूरी सिंह संग्रहालय नरेंद्र कुमार, सहायक प्रोफेसर डॉ संतोष कुमार, डॉ.जय श्री, गैर सरकारी सदस्य मोहम्मद अमीन शेख चिश्ती, सुभाष जोशी, जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत रंग मंच उत्सव का आयोजन : गेयटी थियेटर में होगा नाटक मंचन, 8 जून से 12 जून 2026 तक होगा आयोजन

एएम नाथ : शिमला, 28 मई।  अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर, शिमला में 8 जून से 12 जून 2026 तक “द शिमला ग्रीष्मोत्सव – रंग मंच उत्सव” का भव्य आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण के साथ-साथ मछली पालन से हो सकती है अच्छी आय : गांव अमनेड़ के ओंकार चंद और उलेड़ वचित्र सिंह कर रहे हैं मछली पालन

मत्स्य पालन विभाग ने दोनों किसानों को दी है लगभग 80 प्रतिशत सब्सिडी हमीरपुर 04 दिसंबर। जिला हमीरपुर में चैक डैमों और तालाबों के निर्माण से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा में 23 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पेयजल, सिंचाई और अग्निशमन सेवाओं को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगों को होगा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनेड में किया वृक्षारोपण

धर्मशाला, 18 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मनेड सी-2, सीनाल बीट, प्रखंड धर्मशाला में जंगल फल लगाओ, फसलें बचाओ के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!