मिठाई में मिलेंगे ज्वार-रागी के व्यंजन : ऊना में अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

by
सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण
एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. इस साल ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर हैं। जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें परेड, झांकियां, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने आज संबंधित विभागों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकडि़यों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बारिश की स्थिति में टाऊन हॉल में समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां
जतिन लाल ने कहा कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि, बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी। संबंधित विभागों को इस दिशा में पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
मिठाई में मिलेंगे ज्वार-रागी के व्यंजन
उपायुक्त ने कहा कि समारोह के दौरान बच्चों को मिठाई में ज्वार-रागी इत्यादि मिलेट्स के व्यंजन दिए जाएंगे। इससे बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा, उनके उत्पादों को प्रमोशन और महिलाओं को संबल प्राप्त होगा।
तिरंगी रोशनी से जगमगाएगा ऊना
जतिन लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न में ऊना शहर तिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। जिला प्रशासन ने शहर के महत्वपूर्ण स्थलों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाने की विशेष व्यवस्था की है। इन जगहों पर विशेष तरीके की ‘फसाड लाइटिंग’ की जाएगी। इनमें मिनी सचिवालय, रामपुर पुल, शहीद स्मारक और एमसी पार्क में स्थित तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया जाएगा।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने उठाया प्री प्राइमरी के बच्चों की शैक्षणिक मदद का बीड़ा : प्राइमरी स्कूल सल्ली में अपनी ओर से 90 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग*

दरीणी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 29 अप्रैल। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत ब्लाक के सभी प्री प्राईमरी स्कूल के बच्चों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दिन में जिला परिषद चुनाव कराए सरकार, नहीं तो आंदोलन करेगी भाजपा : जयराम thakur

एएम नाथ ।शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जिला परिषद चुनाव टालने और प्रशासन के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए लगेंगे शिविर- ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 4 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मंडी जिला में दो...
Translate »
error: Content is protected !!