मिड-डे मील वर्करों की आनंदपुर साहिब रैली में गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

by

गढ़शंकर ,3 सितंबर । गढ़शंकर के यूनियन नेता बलविंदर कौर व कमलजीत कौर की अगुवाई मिड डे मील वर्कर्स ने शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों दुआरा अपनी मांगों को लेकर की गई राज्य स्तरीय रैली में भाग लिया। अजीत मार्केट से रैली के लिए रवाना होते समय कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीएएम एईएफ के राज्य नेता हंस राज गढ़शंकर, सतपाल कलेर और मिड डे मील वर्कर्स यूनियन नेता लखवीर कौर व राज रानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने चुनाव से पहले मिड डे मील वर्कर्स से मुलाकात की थी और महत्वपूर्ण मांगों को मानने का आश्वासन दिया, लेकिन सरकार बनमे के बाद पिछले 18 महीने से सरकार चुप्पी है, जिसके कारण कर्मचारी संघर्ष करने को मजबूर हैं। आज की रैली में लखवीर कौर, मनजीत कौर, कुलविंदर कौर, कृष्णा, रेनू बाला, रानी, मनजिंदर कौर, कमलेश रानी, पिंकी, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, हरबंस कौर, पूनम रानी, मंजीत कौर, बलजीत कौर, उषा रानी, पूजा, रीना, सरबजीत कौर के अलावा डीटीएफ के राज्य महासचिव मुकेश कुमार और प्रचार सचिव सुखदेव डानसीवाल ने भी हिस्सा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में रक्तदान लगाया शिविर

माहिलपुर – सिख शिक्षण संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा व सचिव गुरिंदर सिंह बैंस की अगुवाई में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज के प्रिं डॉ जसपाल सिंह...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर शहर के विकास के लिए 10 लाख रूपये की ग्रांट जारी की

सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर शहर के विकास के लिए 35 लाख रूपये की और ग्रांट देने की घोषणा की गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के विकास को लेकर होटल पिंक रोज में एडवोकेट पंकज कृपाल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम : 2156 चालान, 1 करोड़ 54 लाख 64 हजार 670 रुपए जुर्माना, 563 मामले न्यायालय में पेश, 101 वाहन जब्त : डीजीपी संजय कुंडू

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू ऊना, 26 मई – हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठा...
Translate »
error: Content is protected !!