मिड-डे मील वर्कर्स ने केनरा बैंक में खाता खोलने के आदेश के खिलाफ शिक्षा मंत्री को विरोध पत्र भेजा

by

पंजाब सरकार द्वारा पिछले दो महीनों से मानदेय ना दिए जाने की की कड़ी निंदा
गढ़शंकर, 30 जुलाई :  मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री पंजाब को विरोध पत्र भेजने के आह्वान पर, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन गढ़शंकर के बैनर तले तहसील गढ़शंकर के मिड-डे मील वर्कर्स ने एसडीएम गढ़शंकर की अनुपस्थिति में मनजीत सिंह जूनियर असिस्टेंट के माध्यम से शिक्षा मंत्री पंजाब को अपना विरोध पत्र भेजा।
मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की नेता कमला देवी, पिंकी रसूलपुर, बलजीत कौर धमाई, सुमन भरोवाल और डीएमएफ नेता सतपाल कलेर, मनदीप सिंह रत्तू और हंसराज गढ़शंकर ने बताया कि पंजाब के स्कूलों में अल्प भत्ते पर काम कर रहे मिड-डे मील वर्कर्स को केनरा बैंक में खाते खोलने के बहाने पिछले दो महीनों से उनका मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मिड-डे मील वर्कर्स को एक फरमान जारी करके केनरा बैंक में खाते खोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो कि संभव नहीं है क्योंकि गाँवों और कस्बों में केनरा बैंकों की संख्या नगण्य है। मिड-डे मील वर्कर्स को स्कूल से 20-25 किलोमीटर दूर खाते खोलने के लिए मजबूर करना पहले से ही शोषित वर्कर्स के शोषण को और बढ़ाना है।
मिड-डे मील नेताओं ने मांग की कि पिछले दो महीनों का बकाया मानदेय तुरंत जारी किया जाए, मिड-डे मील वर्करों को न्यूनतम वेतन कानून के तहत लाया जाए, केनरा बैंक में खाते खोलने का तुगलकी फरमान वापस लेकर नजदीकी बैंकों में खाते खुलवाए जाएं। पंजाब सरकार द्वारा मिड-डे मील वर्करों को सरकारी खर्च पर कम से कम पांच लाख का मुफ्त बीमा प्रदान किया जाए, दुर्घटना होने पर तथा जान जाने पर वर्करों का पूरा मेडिकल खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए, नियमित कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं, सीजन के अनुसार साल में दो वर्दियां प्रदान की जाएं, मिड-डे मील व सफाई कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी चुनावी गारंटी के अनुसार दिया जाने वाला मानदेय दोगुना करके 6000 रुपये प्रति माह किया जाए तथा स्कूलों में बच्चों की संख्या 100 से कम होने के कारण काम से निकाले गए सफाई कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए। इस समय विभिन्न स्कूलों की मिड-डे मील वर्कर राज रानी, इंदरजीत कौर धमाई, शशि बाला सिंबली संतोष कुमारी और सुमन भरोवाल, मनजीत कौर, हरदीप कौर और रानी चक फुलु, राज रानी मोहनोवाल, रेनू, राजविंदर कौर पारोवाल, रणजीत कौर और जसविंदर कौर पूनम के अलावा डीटीएफ के जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल और राज्य संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, 4161 मास्टर कैडर यूनियन के राज्य नेता बलकार सिंह मघानिया और संदीप सिंह गिल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजनीतिक सरगर्मी पंजाब में तेज : अमृतपाल सिंह की पार्टी इस सीट से लड़ेगी उपचुनाव

तरनतारन। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भले ही अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन विभिन्न पार्टियों ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब

अदालत ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गुरुग्राम, 18 मई  : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को यहां की एक अदालत ने 100 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक...
article-image
पंजाब

प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को तेजी से मजबूत कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 752.79 लाख रुपए की लागत से गांव चक्क साधु से चग्गरां तक बनने वाली 10.47 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर: 28 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री...
Translate »
error: Content is protected !!