मित्र मंडल, मंत्रिमंडल पर भारी …मुख्यमंत्री न मंत्रियों की सुनते हैं, न अधिकारी मंत्रियों की : जयराम ठाकुर

by

मानसून में प्रशासनिक लापरवाही पर घेरा, जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार में प्रशासनिक समन्वय पूरी तरह समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री न अपने मंत्रियों और विधायकों की सुन रहे हैं और न ही अधिकारी मंत्रियों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि मंत्रियों को सार्वजनिक मंचों पर अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने पड़ रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कई स्थानों पर मंत्रियों के दौरे के दौरान अधिकारियों को दूर रहने के निर्देश दिए जाते हैं, जबकि कुछ मामलों में मंत्रियों को मंच से ही परियोजनाओं का उद्घाटन करने से रोक दिया जाता है। इससे सरकार के भीतर अव्यवस्था और मंत्रियों के अपमान की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली से नाराज होकर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सक्रिय राजनीति से दूरी बना रहे हैं और भविष्य में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।
उन्होंने मानसून के दौरान प्रदेश में विशेष सतर्कता की जरूरत बताते हुए कहा कि बारिश और आपदा की आशंका के बीच अधिकारियों की सक्रिय भूमिका जरूरी है, लेकिन यदि अधिकारी मंत्रियों के साथ ही नहीं जाएंगे तो लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उन्होंने 2023 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि तब भी सरकार और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी उजागर हुई थी।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष की आपदा के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं स्थायी रूप से बहाल नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री भी छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में “मित्र मंडल, मंत्रिमंडल पर भारी” पड़ रहा है और मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर अधिकारियों पर किसका नियंत्रण है।
——————–
लाख साजिशों के बाद भी कांगड़ा जिला परिषद का चुनाव हारी सुक्खू सरकार

जय राम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा जिला परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना कांग्रेस सरकार की करारी राजनीतिक हार है। उन्होंने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार तक खड़ा नहीं कर सकी। जय राम ठाकुर ने जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष पद पर सीमा चौधरी तथा उपाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु कंवर के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों के सफल, जनहितैषी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों का ध्यान रखने वाली सरकार : आशीष बुटेल

कांगड़ा की पहली रोबोटिक लैब छात्रों को समर्पित बुटेल ने चचियां और घाड़ में पुरस्कृत किए खिलाड़ी साढ़े तीन करोड़ से बनेगी घाड़, कपूर बस्ती, रोपा, रठां सड़क* पालमपुर, 13 अगस्त :- मुख्य संसदीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 की मौत : कार चालक ने जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को रौंदा

चंडीगढ़ :   होली के मौके पर चंडीगढ़ में एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर नाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएसआर के तहत विकास कार्यों के लिए जिला में इस वर्ष खर्च किए जा रहे हैं 22 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया 

जिला मुख्यालय चंबा में सीएसआर से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा वासियों की विकास संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप सीएसआर के तहत विकास कार्यों को धरातल पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सुखमणि साहिब जी का करवाया पाठ : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर। अरोड़ा टावर नवांशहर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कार्यालय में सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। पिछले दो वर्षों में अनगिनत बच्चों के सपनों को साकार करने में सक्षम होने के...
Translate »
error: Content is protected !!