मिस तीज बनी जगजीत कौर, गिद्दे में बढ़िया सर्बश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भी जीता खिताब : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल में मनाया तीज उत्सव

by
ओवर ऑल परफॉर्मेंस में खिताब मुस्कान को मिला
गढ़शंकर :  महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में तीज उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।  जिसकी शुरुआत सभी स्टाफ और छात्रों ने झूला झूल कर और किकली डाल कर की। इस तीज उत्सव में यहां छात्रायों ने पंजाबी नृत्य  और पंजाबी गानों से रंग जमाया गया। इसके इलावा इस दौरान  परांदां, झांझरां, चूड़ियां, पंजाबी जूते, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग और गीत प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भारी परांदें के मुकाबले में मुस्कान ने  प्रथम, भारी झांझरां मुकाबले में साक्षी ने प्रथम, चूड़ी मुकाबले में  दिव्याई ने प्रथम रही। इसी तरह पंजाबी जूते में  अंजली रही प्रथम , मेहंदी प्रतियोगिता में जसवीर कौर ने प्रथम और शिवानी ने द्वित्तीय , पोस्टर मेकिंग में महक ने प्रथम , गीत मुकाबले में अनु ने प्रथम , फुलकारी में आंचल ने प्रथम प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रदर्शन आइटम में पहला स्थान क्रोसिया आइटम को मिला। जिसे छात्रा मुस्कान द्वारा तैयार किया गया था। पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों  में पहला स्थान जगजीत कौर को मिला। गिद्दे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का खिताब और मिस तीज का खिताब भी जगजीत कौर ने जीता। इसके अलावा  ओवर ऑल परफॉर्मेंस में खिताब मुस्कान को मिला। ईस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या रविंदर कौर ने तीज उत्सव की पृष्ठभूमि एवं महत्व बताते हुए बधाई दी और विजेता छात्रायों को पुरस्कार वितरित किए।
131 : तीज उत्सव दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं के साथ कालेज स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने मंडियाला गाँव में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान चंडीगढ़/होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होशियारपुर ज़िले के मंडियाला...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से विजिलेंस के अधिकारियों ने की पूछताछ

चंडीगढ़ : आय से अधिक संपति मामलें में बुधवार को पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। जहां पर विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक कांगड़ से करीब 20...
article-image
पंजाब , समाचार

Garhshankar News : गढ़शंकर में आप ने लहराया जीत का परचम : आम आदमी पार्टी के आठ , निर्दलीय चार, कांग्रेस का एक उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज , बीजेपी व बीएसपी खाता खोलने में भी रही नाकाम

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के नतीजों में आठ पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर गढ़शंकर नगर कौंसिल कर कब्जा कर लिया।  इसके इलावा चार निर्दलीय ने जीत दर्ज की और...
article-image
पंजाब , समाचार

मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर पंचायत समिति भवनों पर नहीं होगा कब्जा : MLA डॉ. राज कुमार

माहिलपुर  :  चब्बेवाल हलके के कांग्रेसी विधायक डॉ. राज कुमार ने गढ़शंकर के विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा पंचायत समिति की बिल्डिंग में बनाए जा रहे मोहल्ला...
Translate »
error: Content is protected !!