मिस फेयरवेल जसप्रीत कौर और मिस्टर फेयरवेल करण बस्सी चुने : खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने विदाई समारोह का आयोजन किया

by

गढ़शकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग में बीए बीएड और बीएससी. बीएड के छात्रों द्वारा पासआउट छात्रों को पार्टी देने के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बी.एससी बीएड के छात्र करण बस्सी को मिस्टर फेयरवेल और बीए. बीएड की छात्रा जसप्रीत कौर को मिस फेयरवेल चुना गया । बीए. बीएड के छात्र सौरव को चार वर्षीय पाठ्यक्रम के दौरान सभी पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया। इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय से सहायक निदेशक डाॅ. अमनप्रीत सिंह एवं कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष डाॅ. संघा गुरबख्श कौर ने विद्यार्थियों को भविष्य में कॉलेज से जुड़े रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डाॅ. मनबीर कौर, डाॅ. कुलदीप कौर, डाॅ. हरविंदर कौर, डाॅ. अरविंदर कौर, प्रो. नरेश कुमारी, अधीक्षक परमिंदर सिंह व समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फर्जी भर्तियां करके पूरे पंथ को गुमराह कर रहा है अकाली दल : बलबीर सिंह फुगलाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दोआबा जनरल कैटागरी फ्रंट पंजाब की एक अहम बैठक फ्रंट के अध्यक्ष बलबीर सिंह फुगलाना की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जगतार सिंह भुंगरनी, गुरदयाल सिंह जलवेडा, जसविंदर सिंह संघा, जसवीर सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैशनल डिफेन्स अकादमी की परीक्षा पास कर सहजप्रीत कौर ने दिया देश सेवा की भावना का प्रमाण : खन्ना

खन्ना ने चौटाला गाँव की सहजप्रीत को किया सम्मानित, भविष्य में देश सेवा की जताई आशा होशियारपुर 23 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज बेटे और बेटी में कोई...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित सीनियर पंजाब कुश्ती चैंपियनशीप के विजेताओं को किया सम्मानित

नौजवानों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर: 19 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के...
Translate »
error: Content is protected !!