मीनार-ए-बेगमपुरा व श्री गुरु रविदास मेमोरियल के अधूरे कार्य जल्द होंगे पूरे : जसवीर सिंह गढ़ी

by

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मीनार-ए-बेगमपुरा का किया दौरा
गढ़शंकर/होशियारपुर, 13 फरवरी : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज संत समाज के साथ मीनार-ए-बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हाल ही में श्री गुरु रविदास महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में यहां प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय समागम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान सहित कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों एवं भारी संख्या में संगत ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि उनका यह दौरा विशेष रूप से श्री गुरु रविदास जी मेमोरियल में चल रहे एवं लंबित कार्यों का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मारक से जुड़े अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक बुलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त आवश्यक प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखे जाएंगे, ताकि पवित्र स्थल का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब, श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरण छोह धरती है, जो देश-विदेश की संगत के लिए अटूट श्रद्धा का केंद्र है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए आयोग हर संभव प्रयास करेगा।

इस अवसर पर तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के प्रधान भाई केवल सिंह, श्री चरण छोह गंगा के प्रधान संत सुरिंदर दास, गुरलाल सैला, चेयरमैन डॉ. कुलवरन सिंह, जीत सिंह बगवाई, करम चंद, नरेश सिंह, चरण भारती, सुखदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 जून को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी वोटों की गिनती : पोल एक्टिविटी मानिटरिंग सिस्टम रुम से लिया पोलिंग बूथों का जायजा

होशियारपुर, 1 जूनः   होशियारपुर जिले में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भय-मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के मदद वाले हाथ और अपनों के साथ ने बदली उर्मिला की तकदीर

  स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शुरू किया फास्ट फूड उद्यम, हर माह कर रही 20 हजार रुपए की कमाई थोड़ा सा उत्साह, अपनों का साथ और सरकार का मदद वाला हाथ। इन तीनों...
Translate »
error: Content is protected !!