मीम शरण स्थली मच्छयाल में सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास : मच्छयाल में बेहतर पेयजल सुविधा पर दो करोड़ 25 लाख होंगे खर्च: पठानिया

by

शाहपुर, 10 नवंबर। विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नरेटी पंचायत के मच्छयाल में बेहतर पेयजल सुविधा पर दो करोड़ 25 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
शुक्रवार को नरेटी के मच्छयाल में मत्स्य विभाग हि प्र. मीम शरण स्थली मच्छयाल के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए मच्छयाल के सौंदर्यीकरण पर 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि मच्छयाल गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 40 लाख रूपये खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नरेटी क्षेत्र ऐतिहासिक क्षेत्र है तथा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि रैत से झिरबल्ला की सड़क निर्माण पर सात करोड़ की राशि व्यय की जाएगी इसके साथ ही आॅडी के लिए दस लाख की लागत से सड़क निर्मित की जाएगी इसके साथ ही हरिजन बस्ती झरेड के लिए सड़क निर्मित की जाएगी जबकि महिला मंडल भवन भी निर्मित किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र का समग्र विकास उनका मुख्य ध्येय है तथा विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं तथा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि फील्ड स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर दिनेश शर्मा डीएफओ, अमित डोगरा जलशक्ति विभाग एक्सीयन, कंवर सिंह खण्ड विकास अधिकारी,जिग्नेश कुमार जेई लोक निर्माण विभाग, वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा,प्रदीप बालोरिया,बलबंत बलोरिया,रिंकू बलोरिया,सुनील बलोरिया,रिशु बलोरिया,रशपाल गोस्वामी ,जगरूप सिंह,कैप्टन रविन्द्र नाथ शर्मा,भजन सिंह,होशियार सिंह,बिट्टू बलोरिया, ध्रुव बलोरिया,सुल्तान सिंह बलोरिया ,,गोरखु राम,सुजान सिंह,सुरिन्दर बलोरिया, कुलजीप सिंह बलोरिया,अनूप बलोरिया, कैप्टन निर्मल भन्द्राल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता समारोह में होगें मुख्यातिथि- DC आबिद हुसैन सादिक

आदर्श रा.व.मा.पा. छात्र के खेल मैदान में फहराएंगें राष्ट्रीय ध्वज बिलासपुर 13 अगस्त, 2024- जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण – राम कुमार चौधरी

नालागढ़ में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न बीबीएन, 23 जनवरी : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुसाशित बनाकर उनमें टीम वर्क, नेतृत्व और हार-जीत...
हिमाचल प्रदेश

रसहेड़ में शहीद के परिजनों ने आंगनबाड़ी के भवन का करवाया निर्माण

धर्मशाला, 28 दिसंबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अंर्तगत ग्राम पंचायत रसहेड में शहीद रजनीश के परिजनों ने अपने खर्चे से आंगनबाडी केन्द्र का भवन निर्मित कर मिसाल कायम की है। बाल विकास विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश 

ज़िला पर्यावरण योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित,   सेग्रिगेटेड कूड़े-कचरे की प्रतिशत जानने को लेकर पीसीबी के ज़िला अधिकारियों को सर्वेक्षण के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!