मुंह से निकल रहा था खून :  पंजाब के दसूहा घुमारवीं में पुलिस थाने के पास गेस्ट हाउस से मिली 21 साल के युवक की लाश

by
रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब के होशियारपुर जिले के एक युवक का शव मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और एम्स में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत हत्या या नशे की ओवरडोज से हो सकती है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।  दरअसल, बिलासपुर के घुमारवीं शहर में पुलिस थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब का युवक मृत पाया गया है।  युवक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस हत्या और नशे की ओवरडोज सहित हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ।
जांच में सामने आया है कि युवक के साथ कमरे में एक अन्य व्यक्ति भी था, जो घटना के बाद फरार हो गया. उसकी पहचान की जा रही है।  मौके से फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।  कमरे से नशे के लिए इस्तेमाल किया गया एक फॉयल पेपर भी मिला है. एसपी बिलासपुर संदीप कुमार धवल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर एम्स में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
तीन दिन से गेस्ट में रुका था युवक
जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले शरणदीप सिंह (21) पुत्र जगजीत सिंह, गांव चक्क कासिम, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर, पंजाब ने गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था।  गेस्ट हाउस मालिक के अनुसार, यह युवक दिन में बाजार की तरफ आते-जाते रहते थे. दोपहर होने पर जब युवक बाहर नहीं निकले तो गेस्ट हाउस मालिक ने कमरे में जाकर देखा. कमरे में एक युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पुलिस को दी गई और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. मृतक के नाक से खून निकला हुआ था. पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस के रजिस्टर पर केवल मृतक की ही एंट्री दर्ज है. उन्होंने बताया कि युवक की हत्या या नशे की ओवरडोज से मौत हुई हो सकती है. हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में चल रहे हैं जल सप्लाई के प्रोजैक्ट: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव खैरड़ रावल बसी में 55.18 लाख रुपए की लागत वाली जल सप्लाई स्कीम का किया उद्घाटन होशियारपुर, 11 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
article-image
पंजाब

धान की सीधी बिजाई संबंधी वैबीनार आयोजित

माहिरों की ओर से किसानों को सीधी बिजाई की तकनीक व विभिन्न  पहलुओं से करवाया गया अवगत होशियारपुर  : कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) डा. मनविंदर सिंह बौंस ने बताया कि पंजाब कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल गृह भरनाल में एसडीएम स्वाति डोगरा ने बाँटी खुशियाँ : दीपावली के अवसर पर बच्चों को भेंट किए मिठाई व उपहार

एएम नाथ। सरकाघाट 30 अक्टूबर।  एसडीएम स्वाति डोगरा सरकाघाट ने दिपावली के पावन पर्व पर बाल आश्रम भरनाल में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ खुशियाँ बाटीं। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी...
article-image
पंजाब

मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी और किर्ती किसान यूनियन के कार्यालय पर छापेमारी की निंदा : पंजाब सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा उजागर: डीटीएफ

गढ़शंकर, 12 मार्च: डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब द्वारा ग्रामीण मजदूर यूनियन और भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति द्वारा दिए गए रेल रोको कार्यक्रम के आह्वान को विफल करने के लिए बड़े पैमाने पर श्रमिक नेताओं...
Translate »
error: Content is protected !!