मुकेश अग्निहोत्री चोटिल : सिर पर पांच टांके लगे, घर पर टहलते समय फिसलकर गिरने से हुए चोटिल

by

शिमला :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शाम को घर पर टहलते रहे थे तो अचानक फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, वहां पांच टांके लगाने पड़े l चोटिल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला लाया गया।
यहां से उन्हें आईजीएमसी के विशेष वार्ड के कमरा नंबर 635 में ले जाया गया और वहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वस्थ हैं। चोट लगने की वजह से उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं। इसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आएगी l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महादेव के डॉ संजय भाजपा में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने पहनाया पटका

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ संजय इस समय पच्चीसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के साडा क्षेत्र में शुरू होगी डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था –उपायुक्त अपूर्व देवगन

भरमौर साडा क्षेत्र में लगेगी स्ट्रीट लाइट : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय उच्च पाठशाला सठली का किया निरीक्षण चंबा, (भरमौर) 25 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर का प्रवास कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपने घोषणा पत्र में अमेरिका की नदियों के फोटोज लगा कांग्रेस ने ज़ाहिर कर दिया कि वह कितनी गंभीर : हिमाचल के विधान सभा के घोषणा पत्र की तरह झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र ; जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र सिर्फ झूठ का एक पुलिंदा है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के...
Translate »
error: Content is protected !!