*मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने नालदेहरा में पौधारोपण कार्यक्रम में की शिरकत : देवदार का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
May be an image of 9 people and text
इस अवसर पर न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा देवदार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
May be an image of 4 people and text that says "Sava Forests Forests ethe e the ATE"
कार्यक्रम में न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक सिंह ठाकुर सहित न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, संदीप शर्मा, सत्येन वैद्य, सुशील कुकरेजा, वीरेंद्र सिंह, रंजन शर्मा एवं राकेश कैंथला ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पौधारोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायाधीशों की धर्मपत्नियां भी उपस्थित रहीं।
May be an image of 12 people and text
इस अवसर पर वन विभाग ने पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों को पुष्प पौधा भेंट कर सम्मानित किया ।
पौधारोपण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा, रजिस्ट्रार विजिलेंस विकास भारद्वाज, रजिस्ट्रार रूल्स एवं जजेज शाखा अमन सूद, रजिस्ट्रार न्यायिक एवं प्रोटोकॉल हरीश शर्मा, रजिस्ट्रार सामान्य प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी पंकज शर्मा, सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रणजीत सिंह, महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्न, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष लवनीश कंवर, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बुनेश पाल, सचिव जिला शिमला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश वर्मा, गोल्फ कैप्टन अनिल वालिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रधान वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद, मुख्य वन संरक्षक शिमला सर्कल तिरुमल, डीसीएफ शिमला ग्रामीण अनिकेत वानवे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने याद की साहबज़ादों की कुर्बानी : साहबजादों की कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी : जयराम ठाकुर

मंडी के नाचन के हटगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर में जयराम ठाकुर ने मनाया वीर बाल दिवस,  अब सरकार ने 3 महीने तक लगाई भर्ती पर रोक, आज तक नहीं आया भर्ती करने का आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब बेचने की जिद में निगमों को कभी न उबर पाने वाले घाटे में धकेल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

jसरकार आबकारी मामले में प्रदेश को घाटा और माफिया को फ़ायदा देने का काम कर रही है,Nअवैध शराब की फैक्ट्रियों पर रहम दिखाने के बजाय वाले निगमों पर रहम दिखाए सरकार एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित करने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया

हेल्पलाइन नंबर 1100 को भी आपदा हेल्पलाइन में जोड़ा जाएगा शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की 8वीं बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी : दिल्ली में बड़े स्तर पर घट सकती है आप की सीटें

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावों में मुख्य मुद्दा AAP का लगातार तीसरा...
Translate »
error: Content is protected !!