मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान 24 को मुकेरियां में जिले के व्यापारियों के साथ करेंगे मिलनी

by

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
होशियारपुर, 21 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान 24  फरवरी  को मुकेरियां में होशियारपुर जिले के व्यापारियों के साथ मिलनी करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से पूरे प्रदेश में व्यापारियों के साथ मिलनी की जा रही है, जिसकी शुरुआत उन्होंने होशियारपुर जिले से की है। उन्होंने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने संबंधी सुझाव लिए। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) गुरप्रीत सिंह गिल, एस.पी मनोज ठाकुर, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्न ने कहा कि जिले के लिए गर्व का विषय है कि मुख्य मंत्री पंजाब व्यापारियों से मिलने के लिए जिले में आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए और दी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाए। इस दौरान एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने सुरक्षा व ट्रैफिक के सुचारु प्रबंधों संबंधी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

26 सिविल जजों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया पदोन्नत

चंडीगढ़: पंजाब की न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, पंजाब सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस रूल्स, 2007 के नियम 7(3)(ए) के तहत 26 सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त सिविल...
article-image
पंजाब

शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी ने 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डाली और स्कूल के विधार्थियों को लोहड़ी का सामान किया भेंट

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि: पंजाब ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल मोहनवाल में 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डालने के लिए समागम आयोजित किया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ...
article-image
पंजाब

बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल को 11 सितंबर को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

एसआईटी ने जारी किया समन; अकाली दल ने सरकार पर साधा निशाना चंडीगढ़, 8 सितंबर। वर्ष 2015 के बहबल कलां गोलीकांड मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने 22वें टूर्नामेंट की टीमों की इनामी राशि बढ़ाई

गढ़शंकर, 27 फरवरी: 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक स्थानीय खालसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में हरविंदर सिंह बाठ की...
Translate »
error: Content is protected !!