मुख्यमंत्री 25.09 करोड़ की सहकारी विकास परियोजना का करेंगे शुभारंभ – सतपाल सिंह सत्ती

by

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण
ऊना, 16 नवंबर – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 19 नवंबर को प्रस्तावित ऊना दौरे की तैयारियों को लेकर आज छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने मैहतपुर बसदेहड़ा में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान समारोह स्थल और हैलीपैड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि जय राम ठाकुर राज्य स्तरीय सहकार सम्मेेलन में भाग लेेने के लिए ऊना आ रहे हैं तथा वह यहां पर जिला ऊना के लिए 25.09 करोड़ रुपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।
सतपाल सत्ती ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जिला ऊना की समेकित सहकारिता विकास परियोजना के तहत वर्तमान में निर्माण कार्य के लिए 20.43 करोड़ रुपये का ऋण और लगभग 4.65 करोड़ रुपये अनुदान के तौर पर उपलब्ध होंगे।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि समेकित सहकारिता विकास परियोजना योजना कोे राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम द्वारा 1985-86 में शुरु किया गया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कृषि ऋण समितियों और बहुद्देशीय आत्मनिर्भर संस्थाओं का विकास है। राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से समेकित सहकारिता विकास परियोजनाओं की फंडिंग की जाती है। यह फंडिंग मुख्यतः ऋण और अनुदान के रुप में की जाती है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की यह परियोजना तीन वर्षों के लिए होगी।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से ऋण विशेष तौर पर आधारभूत सुविधाओं जैसे विपणन परिसरों, गोदामों, बैंकिंग काउंटरों, परिवहन वाहनों, छोटी प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने के अलावा समितियों की शेयर पूंजी को बढाने के लिए प्रदान किया जाता है जबकि परियोजनाओं के कार्यान्वयन, श्रमशक्ति के विकास सहित प्रशिक्षण व निगरानी इत्यादि के लिए अनुदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना मंे कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी के रुप में कार्य करेगा। बैंक के माध्यम से समितियों के लिए 80 प्रतिशत ऋण और 20 प्रतिशत अनुदान के रुप में वित्तीय सहायता का प्रावधान है।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, शहरी इकाई प्रधान हरीश पराशर, नगर परिषद मैहतपुर की अध्यक्षा अंजू, उपाध्यक्ष अजय कुमार, समस्त पार्षद, कार्यकारी अधिकारी वर्षा चैधरी, एसएचओ सर्वजीत ढिल्लों, एआरसीएस रतन बेदी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के महासचिव गौरव जरियाल, ऊना कोफैड के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, शहरी इकाई सचिव अरविंद शर्मा, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ ऊना में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू युवाओं से करेंगे संवाद, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत विधायक व गणमान्य होंगे शामिल रोहित जसवाल।  ऊना, 14 सितंबर। नशे के विरुद्ध हिमाचल सरकार के जन-जागरूकता अभियान के तहत 16 सितंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि 

एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  27  जुलाई (शनिवार) को  दोपहर बाद चंबा पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में कंस वध व बाल लीलाओं का किया आयोजन : मलपुर में श्रीमदभागवत कथा का छठा दिन

बद्दी, 10 अप्रैल (तारा) : मलपुर शिव मंदिर में श्री मदभागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक नरोतमपुरी ने कंस वध व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को वर्णन किया। कथा वाचक ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेटस स्टार्ट-अप रैंकिंग-2022 में हिमाचल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार : ग्रामीण अर्थव्यवस्था आधारित नई स्टार्ट-अप नीति लेकर आएगी राज्य सरकारः मुख्यमंत्री 

शिमला  : भारत मंडपम नई दिल्ली में उद्योग और आन्तरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा राज्यों के स्टार्टअप रैंकिंग-2022 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश को श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी...
Translate »
error: Content is protected !!