मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पहुँचे पंकज को चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के नजदीक गिरफ्तार कर चंडीगढ़ के सैक्टर 3 के पुलिस सटेशन ले जाया गया और छोड़ा

by

गढ़शंकर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट आज कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पहुँचे, तो चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पंकज कृपाल एडवोकेट को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ गिरफ्तार कर चंडीगढ़ के सैक्टर 3 के पुलिस सटेशन ले जाया गया| इस अवसर पर पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि मेरी ओर से हिंदू मुद्दों को उठाने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिंदुओं के लिए कुछ घोषणाएं की हैं, लेकिन हिंदुओं की प्रमुख मांगें जैसे पंजाब में आतंकवाद दौरान शहीद हुए 35 हजार परिवारों को मुआवजा देने, शहरी हिंदू बहुल आबादी वाली सीटें हिंदुओं को देने, हिंदुओं की अनदेखी बंद करने, युवा कांग्रेस के नाम पर जाट सिखों को हिंदू क्षेत्र देने की साजिश रोकने, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हिंदुओं को आर्थिक सहायता देने, हिंदू मंदिरों के लिए आर्थिक सहायता देने , गौशालाओं के बिजली के बिल माफ करने, आदि मांगों के लिये कुछ नहीं किया गया| उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के चल रहे शोषण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्णय लेने होंगे| उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और हिंदू समुदाय को आंख मूंदकर मतदान करने की अपनी नीति पर पुनर्विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं सो रहे हिंदू समुदाय को जगाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह नगर कौंसलर, हरमेश्वर सिंह सदस्य जिला परिषद होशियारपुर, जगतार सिंह पूर्व सरपंच, मलकीत सिंह नंबरदार, हरभजन सिंह नंबरदार, पलविंदर सिंह सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल, दीपक कुमार राजू, रिंका चौधरी प्रधान ब्लाक कांग्रेस सेवा दल गढ़शंकर, आदि उपस्थित हुए| इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए|मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सोढी ने सेक्टर 3 चंडीगढ़ थाने का दौरा किया और कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विचार सुने और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांगों पर विचार कर इनका हल किया जाएगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी: चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम

भारती जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। तमिलनाडु...
article-image
पंजाब

कुलविंदर संघा विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष बने -पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

गढ़शंकर, 17 नवंबर: नगर परिषद गढ़शंकर के पार्षदों ने गढ़शंकर के विकास कार्यों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को गढ़शंकर में विकास मंच की एक बैठक हुई...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में और तेज की जाएगी विकास कार्यों की गति: ब्रम शंकर जिम्पा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 45 में सीवरेज निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 07 जनवरी :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलने वाली पंजाब सरकार अलग सोच के साथ कार्य करती है और हम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!