मुख्यमंत्री का राज्यपाल पर पलटवार : राज्यपाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे दर्शाते हैं कि सत्ता के भूखे हैं राज्यपाल

by

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक बार फिर तल्खी बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी थी और कहा था कि राज्य सरकार राजभवन की ओर से मांगी गई जानकारी नहीं दे रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार किया है। मान ने शनिवार को पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्यपाल साहब इंतजार कीजिए, आपने जो जानकारी मांगी है, वो मुहैया करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे दर्शाते हैं कि राज्यपाल सत्ता के भूखे हैं। मैं उन्हें सुझाव देता हूं कि वे राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ें और भाजपा से सीएम का चेहरा बनें।

मान ने कहा कि सिर्फ अगस्त महीने में 41 किलो हेरोइन जब्त की गई। अब तक 753 गैंगस्टर गिरफ्तार हुए और 786 हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

जवाब दिए 9 पत्रों के : राज्यपाल ने उन्हें 16 पत्र लिखे, जिनमें से नौ का जवाब दिया गया है। राज्यपाल को पत्र लिखने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और तत्काल जवाब की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।

मणिपुर और हरियाणा में राज्यपाल क्यों नहीं बोलते : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दे रहे हैं, जबकि मणिपुर और हरियाणा में उनके समकक्ष वहां कानून व्यवस्था की स्थिति पर चुप्पी साधे हुए हैं। मैं राज्यपाल साहब से पूछना चाहता हूं कि क्या हरियाणा के राज्यपाल ने नूंह में जो कुछ हुआ, सांप्रदायिक झड़पें और हिंसा हुई और कर्फ्यू लगाना पड़ा, उसके संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री को कोई नोटिस जारी किया है? क्या हरियाणा के राज्यपाल ने कोई पत्र लिखा है? नहीं, क्योंकि उनकी सरकार केंद्र में भी शासन कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं, लेकिन जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर पर उन्होंने कभी कोई बयान नहीं दिया। मान ने पूछा कि क्या संविधान मणिपुर में लागू नहीं है? उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के सामने एक हत्या हो जाती है, लेकिन क्या यूपी के राज्यपाल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी आदित्यनाथ को कोई पत्र जारी करने की हिम्मत करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित : एक्स सर्विसमैन वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर ने खालसा कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

गढ़शंकर :  एक्स सर्विसमैन वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा कॉलेज के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में 24वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन केवल...
पंजाब

100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों को 10 लाख की ग्रांट की घोषणा प्रशंसनीय : अरोड़ा

सारंगवाल की सरपंच सुरजीत कौर ने मुख्य मंत्री के साथ गांव में अपनाई जा रही सावधानियों के बारे में आनलाइन की बातचीत गांवों के लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं: डा. राज कुमार चब्बेवाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मई में भी बर्फबारी जारी : मनाली-लेह NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू; 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

एएम नाथ।  शिमला :  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बहाल कर दिया है। मंगलवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। उपायुक्त लाहुल...
article-image
पंजाब

Shaheed Udham Singh’s 87th

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 1— The 87th martyrdom day of revolutionary Shaheed Udham Singh was observed with deep reverence by the Department of Animal Husbandry, Hoshiarpur, and Lines International. Those participating from the Department...
Translate »
error: Content is protected !!