मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे विभाग: डीसी

by

ऊना, 10 दिसंबर: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा ऊना जिला में की गई विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जिला में चल रही परियोजनाओं की फीड बैक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समयावधि रहते कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय ऊना का कार्य प्रगति पर चल रहा है और समयावधि रहते कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बंगाणा में चल रहे मिनी सचिवालय के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गगरेट में बनने वाले एसडीएम कार्यालय की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। राघव शर्मा ने विभागों को परियोजनाओं की नवीनतम स्थिति का जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आहवान किया कि यदि बजट से संबंधित कोई समस्या है तो उसे जिला प्रशासन को अवगत करवाएं ताकि समय रहते कार्य को पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान, सीएमओ ऊना डाॅ रमन कुमार शर्मा पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं : जयराम ठाकुर ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

तकसीम, निशानदेही व इंतकाल के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें निपटारा : DC अपूर्व देवगन

तहसील, उप-तहसील स्तर पर राजस्व मामलों की समीक्षा करने वाला मंडी प्रदेश का पहला जिला एएम नाथ।  मंडी : राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारे और राजस्व कार्यो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 : कौन हैं 2 सांसद शेख अब्दुल राशिद व अमृतपाल सिंह, जो जेल से ही डालेंगे वोट

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 9 सितंबर 2025 को मतदान और उसी दिन मतगणना होनी है। जगदीप धनखड़ ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी जज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव दातारपुर के मुहल्ला नगर की रहने वाली लड़की अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा मे एससी कैटेगरी मे दुसरे स्थान पर रह कर...
Translate »
error: Content is protected !!