मुख्यमंत्री की पत्नी-डाॅ. गुरप्रीत कौर केबल टेलीविजन नेटवर्क पर कब्जा करने की कोशिश कर रही : सुखबीर सिंह बादल

by

प्रमुख गुज्जर नेता चै. आर पी सिंह अकाली दल में शामिल

बलाचैर/गढ़शंकर/06मई: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब बचाओ यात्रा ने दिल्ली स्थित पार्टियों के लिए तुफान पैदा कर दिया है और आगामी संसदीय चुनाव में इन पार्टियों का सफाया हो जाएगा।  इस अवसर पर अकाली दल अध्यक्ष ने सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आर पी सिंह का अकाली दल में स्वागत किया। उन्होने कहा कि आर पी सिंह का गुज्जर समुदाय के बीच बहुत बड़ा सम्मान है और उनके पार्टी में आने से बलाचैर में अकाली दल मजबूत होगा।

अकाली दल अध्यक्ष ने श्री आनंदपुर साहिब के उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के साथ बलाचैर और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। पंजाब बचाओ यात्रा को दोनों हलकों में अभूतपूर्व समर्थन मिला, जिससे स्पष्ट हो गया है कि पंजाबियों ने अपनी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होने कहा,‘‘यही कारण है कि अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को प्रचार करना भी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि लोग उनसे खुलआम सवाल कर रहे हैं कि उन्होने किसानों, कमजोर वर्गों और नौजवानों को धोखा क्यों दिया , यहां तक कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी लोगों को अत्यधिक सुरक्षा बल का उपयोग किए बिना प्रचार करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि लोगो उनकी सरकार से अधूरे वादों और असफलताओं के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।

यह कहते हुए कि आम आदमी पार्टी सरकार जनता के गुस्से के कारण हताश हो गई है, सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ अब चुनावों को प्रभावित करने के लिए धन का उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है।’’ उन्होने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार लगभग 150 बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स को अपना चुनाव अभियान चलाने के लिए पार्टी को 5 करोड़ रूपये देने के लिए मजबूर कर रही है। ‘‘ रियल एस्टेट डेवलपर्स को निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि कई मामलों में उनके प्रोजेक्टों को सरकारी मंजूरी की आवश्यकता होती है इसीलिए उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के अलावा उनका लाइसेंस रदद करने की भी धमकी दी जा रही है।  सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार बनने पर भ्रष्टाचार के ऐसे सभी कृत्यों की जांच की जाने की घोषणा की। उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी-डाॅ. गुरप्रीत कौर केबल टेलीविजन नेटवर्क पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है और कहा कि अकाली दल के सत्ता में लौटने पर उत्पाद शुल्क घोटाले सहित भ्रष्टाचार के अन्य कृत्यों के अलावा इसकी भी जांच की जाएगी।

आप छोड़कर आर पी सिंह के अकाली दल में शामिल :  आर पी सिंह के अकाली दल में शामिल होने के अवसर पर बोलते हुए प्रो. प्रेम चंदूमाजरा ने कहा कि आज बड़ी संख्या में नौजवान भी आप छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए हैं। उन्होने कहा कि संसदीय क्षेत्र के लोगों ने दूसरी बार एक बाहरी व्यक्ति को टिकट देने के लिए कांग्रेस को करारा सबक सिखाने का फैसला किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरिंदर सिंह भूलेवाल राठां और सुखदीप सिंह सूकर अकाली दल अध्यक्ष के साथ मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के मेंबरों द्वारा लगवाई कोरोना वैक्सीन

सावधानी अपनाकर कोरोनावायरस से बचा जा सकता है:एसएममो गढ़शंकर :  शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के मेंबरों ने आज संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर के एसएमओ...
article-image
पंजाब

डॉ. दलजीत सिंह अजनोहा को गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लेबोरेटरी, नारुड में संस्था द्वारा सम्मानित किया गया : हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जत्थेदार अकाली बाबा फुला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा की प्रमुख संस्था गरीब दा मुंह, गुरु दी गोलक संस्था रजिस्टर्ड अजनोहा इन महापुरुषों...
article-image
पंजाब

1400 से अधिक पंचायतों के पंच और सरपंच मंगलवार लेंगे शपथ

9314 निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां मुकम्मल:डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 2 दिसंबर: मंगलवार को पंच और सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने टांडा बाईपास के निकट स्थित स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस...
article-image
पंजाब

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस : सूंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नाकरीकों का खन्ना ने किया सम्मान

होशियारपुर l पूर्व सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा मूक बधिर लोगों को समर्पित स्थानीय सुंदर आश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस के...
Translate »
error: Content is protected !!