मुख्यमंत्री की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भवड़ां के मतदान केंद्र पर किया मतदान : तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

by
हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी उत्साह दिखाया।May be an image of one or more people, people smiling and temple
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भी ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ां में जाकर मतदान किया। इस मतदान केंद्र को पिंक बूथ यानि महिला मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था। यहां मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों के रूप में केवल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही तैनात किया गया था।May be an image of child, smiling, hospital and text that says "Watgy FOJINGETANS ENTRY CONEZANL.O HOBED CARIEN ONE ONEFIFTH FIFTH 20% 0.20 JULY जुतार AUGUS अनर्त ONE SIX ONESIXTI H 16.6/, 0.166 सेलम्तार ONE SEVENT 14297,0.143 14.29% 0.143 0100 60 ONE EIGHTH 12.5% 0.12s REDMI135G 5G 2026.05.30 09:05"
उधर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत दंगड़ी, जलाड़ी, बटराण, अमलैहड़ और धनेटा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
फोटो 1: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ां में किया मतदान।
फोटो 2: विकास खंड भोरंज के मतदान केंद्र भ्याड़ लगी कतार।
फोटो 3: 96 वर्षीय सुंदरी देवी ने ताल के मतदान केंद्र पर किया मतदान।
फोटो 4: ताल के मतदान केंद्र पर लगी कतार।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

The role of youth is

Environment Youth Parliament–2026 Organized at Government Degree College Salooni AM Nath। Salooni, (Chamba) : Government Degree College Salooni successfully organized the Environment Youth Parliament–2026 under the theme “Youth Leadership for Sustainable Environment and Climate Action.”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :    तीसा स्थित चांजू माता मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एमएफबी जिओ टेक प्राइवेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन : कुलदीप कुमार बने पहले अध्यक्ष

शिमला। हिमाचल  की सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप कुमार  को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण पैदावार को संजीवनी देगी औषधीय खेती: डीसी

औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित ऊना, 6 फरवरी: जिला ऊना में औषधीय पौधों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!