मुख्यमंत्री के चम्बा दौरे से लोगों को मिली निराशा : मनोज कुमार

by
एएम नाथ। चम्बा :   भाजपा जिला प्रवक्ता चम्बा मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने चम्बा सदर के चौगान नंबर दो में  मंगलवार को जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का चम्बा का ये दूसरा दौरा था। पहले दौरे के दौरान हालांकि जनसभा नहीं हुई थी इसलिये इस दूसरे दौरे के दौरान चम्बा के लोगों को आशा थी कि जिस तरह से अन्य विधानसभा क्षेत्रों में घोषणाएँ हुई उसी प्रकार चम्बा में भी कुछ सौगातें मिलेंगी। परंतु जिस तरह से मुख्यमंत्री के चम्बा दौरे के दौरान यह जनसभा हुई यह सभा मात्र चुनावी सभा बन कर रह गई। उन्होने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री का संबोधन रहा उसमें ऐसा लग रहा था जैसे वो लोकसभा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विपक्ष को ही कोसते नजर आये। जबकि चम्बा के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हे बड़ा उपहार मिलेगा। साहो क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने आये थे परंतु साहो में बंद हुए जल शक्ति विभाग के उप मण्डल और उप तहसील पर कोई बात तक नहीं हुई। इसी प्रकार विधायक की मांग करने के बाद भी स्कूलों की घोषणा करने के लिये टाल मटोल करते दिखे मुख्यमंत्री।
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के चम्बा दौरे के दौरान लोगों को सिर्फ निराशा ही मिली है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति लघु नाटक के माध्यम से किया गलत धारणाओं का खंडन : मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे में दी जानकारी

चम्बा, 8 दिसंबर  :   राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्रधानाचार्य.के सहयोग से जिला प्रशासन चम्बा  के सौजन्य से  मासिक धर्म के प्रति जागरूगता के अंतर्गत जागरूकता अभियान अपराजिता….. मैं चम्बा की और महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता 27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल में विकलांगता जांच शिविर स्थगित: सीएमओ

ऊना  : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रत्येक शनिवार को लगाये जाने वाले विकलांगता जाँच शिविर (डिसेबिलिटी कैंप) स्थगित कर दिए गये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए निगरानी प्रकोष्ठ गठित

एएम नाथ। चम्बा :; अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने ज़िले के शहरी क्षेत्रों में जारी आदर्श आचार संहिता की प्रभावी अनुपालना को लेकर सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ गठन...
Translate »
error: Content is protected !!