मुख्यमंत्री के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल : लोगों ने सराहे प्रयास 2011 के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री का दौरा, पहली बार हुआ रात्रि प्रवास

by

खेतों में जाकर किसानों से जाना हाल, विकास को लेकर किया संवाद

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़ा भंगाल दौरे से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2011 के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल का दौरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में रात्रि प्रवास किया है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और दिए गए निर्देशों से बड़ा भंगाल के विकास को नई गति मिलेगी।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं में रंगे नजर आए। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा ‘चोला-डोरा’ धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य में भी सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसानों के खेतों का दौरा कर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा। उन्होंने किसानों से राजमाह की खेती, उत्पादन और विपणन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा भेड़पालकों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ऊन का समर्थन मूल्य 100 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है, जिससे भेड़पालकों और स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल के लोग भी सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना’ लागू की है। इसके तहत प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का का 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम तथा पांगी घाटी में उत्पादित जौ का समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। इसके अतिरिक्त हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है, जबकि अदरक के लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉटरी के इनाम के रूप में पुरानी चीजें बांटने पर पकड़े गए तीन आरोपी

बिलासपुर ।  घुमारवीं इलाके में लॉटरी बेचने और इनाम के तौर पर लोगों को पुराना सामान देकर ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

बड़सर 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यवाहक समिति, विभाग की अन्य योजनाओं की ब्लॉक स्तरीय अनुश्रवण समिति और मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी अधीनस्थ विधायन समिति

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अधीनस्थ विधायन समिति  23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी। विभागीय प्रवक्ता ने प्रवास कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अधीनस्थ विधायन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टाग्राम से युवाओं को फंसा रहा शहजाद भट्टी मॉड्यूल: स्पेशल सेल ने बदला ट्रैप

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसका मोहरा बने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी माॅड्यूल की साजिशें इस समय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश में आतंकी वारदात कराने...
Translate »
error: Content is protected !!