मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभाग सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने साच व हिलोर प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

by

चम्बा : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभाग सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्य निदेशक ऊर्जा विभाग व प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद हरिकेश मीणा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमऊर्जा शुभकरण सिंह ने पांगी घाटी के दौरे के दूसरे दिन साच में 900 किलो वाट लघु जल विद्युत परियोजना का दौरा कर मशीनरी का जायजा लिया व विद्युत उत्पादन को बढ़ाने के लिए सम्भावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने हिलौर में हिमऊर्जा विभाग के प्रस्तावित 400 किलो वाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की साइट का दौरा कर निविदा प्रक्रिया में तेजी लाकर निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने का निर्देश
दिए। इस दौरान उन्होंने हिलोर में लोगों की समस्याएं को भी सुना। वहीं निदेशक ऊर्जा विभाग व प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद हरिकेश मीणा द्वारा एसजेवीएन द्वारा बनाई जा रही 287 मेगा वाट साच खास जल विद्युत परियोजना और 232 मेगा वाट पुर्थी जल विद्युत् परियोजना का दौरा किया गया इस दौरान एस.जे.वी.एन के अधिकारी भी उपस्थित रहे । उन्होंने पुर्थी लघु विद्युत परियोजना का दौरा कर मशीनरी का जायजा भी लिया।
इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों ने मिंधल मंदिर परिसर का दौरा किया गया व लोगों की समस्याएं सुनी उन्होंने मंदिर परिसर में बिजली व्यवस्था की जाँच की व परिसर में सोलर लाइटस लगवाने के निर्देश दिए।
दोपहर बाद समिति ने पुस्तकालय भवन किलाड़ में विभागीय अधिकारियों और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में प्रधान सलाहकार मुख्यमंत्री राम सुभाग सिंह ने एनएचपीसी विद्युत विभाग और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन को आपसी समन्वयन स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटी में सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता रखी जाए। उन्होंने विभागों द्वारा घाटी में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।
इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल, एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, तहसीलदार पांगी शांता कुमार , मुख्य अभियंता विद्युत नार्थ जोन अजय गौतम, अधीक्षण अभियंता राजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता संतोष शर्मा, बीएमओ पांगी सुभाष ठाकुर, डीएफओ पांगी सचिन शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का कियानिरीक्षण

ज्वाली 29 अगस्त : उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को ज्वाली प्रवास के दौरान जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने वाला अमरीश राणा व उसका साथी गिरफ्तार

ऊना  : थाना गगरेट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। इनके खिलाफ 16 अप्रैल 2025 को ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राज्य घोषित कर हिमाचल को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए केंद्र सरकार – सांसद प्रतिभा सिंह

मंडी, 26 अगस्त। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर उसके मुताबिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सिल्लाघ्राट पंचायत के गांव केहल में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग व बाल-मजदूरी...
Translate »
error: Content is protected !!