मुख्यमंत्री के प्रस्तावित होली दौरे की तैयारियों की DC मुकेश रेपस्वाल ने की समीक्षा

by

एएम नाथ। चंबा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 22 एवं 23 अक्तूबर को जनजातीय क्षेत्र होली के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत आज उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता सहित अन्य प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत होली के ग्राम सुटकर में भी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहाँ पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर की शाम को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन निश्चित हुआ है। उन्होंने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली का भी निरिक्षण किया जहाँ पर 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्रमणी कुलेठी, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, एडीएम भरमौर विकास शर्मा, एसडीएम अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, विद्युत् राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी संजय वर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, रमेश चंद उप प्रधान होली सहित विभिन्न गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस हादसे के घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना

एएम नाथ। नाहन : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुँचकर हरिपुरधार बस हादसे में घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में 14 लोगों की दुःखद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोंटू को मिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के हल्के में तालमेल बिठाने का जिम्मा

एएम नाथ। सोलन : सोलन के कांग्रेस नेता अमित ठाकुर को नयी जिम्मेवारी मिली है। अब वह प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्ररेणुका में पार्टी कार्यकर्ताओं में तालमेल बिठाने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विनय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट

  एएम नाथ। शिमला : हि माचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं राज्यस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से होटल सेसिल ओबरॉय शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में डेयरी किसानों का फूटा गुस्सा : दूध का भुगतान समय पर न मिलने से बढ़ी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

दत्तनगर मिल्क प्लांट से जुड़े करीब 26 हजार किसान परेशान; नाहन में हिमाचल किसान सभा की बैठक, सरकार से नियमित भुगतान की मांग एएम नाथ। शिमला/नाहन। हिमाचल प्रदेश में सहकारी दूध समितियों के माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!