मुख्यमंत्री को अपनी इस डील को सार्वजनिक रूप से रखना चाहिए सामने : मुख्यमंत्री बताएं कैप्टन रंजीत, कालिया ने कितने में खरीदा – पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर

by

एएम नाथ। हमीरपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने प्रदेश के इतिहास में सबसे निकम्मे, बदले की भावना से प्रेरित, और जनप्रतिनिधियों को तंग करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

गोविंद ठाकुर ने मांग की है कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि कैप्टन रंजीत राणा और राकेश कालिया ने किस सौदे के तहत हाथ खरीदकर चुनाव लड़ा है।   उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उपचुनावों के दौरान भाजपा प्रत्याशियों पर कमल खरीदने के निराधार आरोप लगाए हैं। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी इस डील को सार्वजनिक रूप से सामने रखना चाहिए, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके। गोविंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सुक्खू केवल हमीरपुर के लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं और वहां की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं है, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और महत्वपूर्ण मशीनें धूल फांक रही हैं।
इसके बावजूद, मुख्यमंत्री देहरा में अपना कार्यालय खोलने का दावा कर रहे हैं, जबकि हमीरपुर और नादौन दोनों ही महत्वपूर्ण स्थानों में इस तरह के कार्यालयों की कोई भी बात उन्होंने कभी नहीं की है। गोविंद ने कहा कि मुख्यमंत्री को छोटे व्यापारियों पर जुर्माने लगाना बंद करना चाहिए और अपने प्रशासनिक रवैये को बदलना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की नीतियों के कारण सरकार को आने वाले समय में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष व महासचिव देश राज शर्मा व राकेश ठाकुर भी
उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अडानी पावर को झटका : हाईकोर्ट ने पुराने फैसले को पलटते हुए अडानी पावर को 280 करोड़ रुपए की अग्रिम प्रीमियम राशि लौटाने के फैसले को पलटा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट ने जंगी थोपन पोवारी हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में अडानी पावर को झटका और राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने गुरुवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को हजारों पन्नों का एसपी कार्यालय शिमला से रिकाॅर्ड देने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में विगत दिनों सीबीआई को रिकॉर्ड देने से इन्कार करने के बाद एसपी कार्यालय में मामले से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की पहली क्लस्टर सतरीय पारितोषिक समारोह का सफल आयोजन : विद्यालय के अकादमी, खेल, योग, एनएसएस, एससीसी, इको क्लब ,सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।

बिलासपुर 12 जनवरी :  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा स्कूल में क्लस्टर सतरीय प्रदेश की पहली वार्षिक पारितोषिक  समारोह का सफल आयोजन प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने के लिए खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम रखने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी का धन्यवाद किया। खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!