मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 12 फरवरी को ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर

by

ऊना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शनिवार 12 फरवरी को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मुख्यंत्री प्रातः 9.45 बजे थाना कलां पहुंचेंगे। इसके बाद वह बंगाणा अस्पताल के नए भवन, धार चामुखा पेयजल परियोजना, लठियाणी में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, अंदरौली में बनने वाले वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तथा थाना कलां अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11.40 बजे समूरकलां में बने कला केंद्र का शुभारंभ करने के उपरांत यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री 1.45 बजे कोटला कलां में बाबा बाल आश्रम जाएंगे। इसके बाद सांय तीन बजे जय राम ठाकुर झलेड़ा पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन व पालकवाह में बनी आरटी-पीसीआर लैब का शुभारंभ करेंगे। शाम चार बजे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शिमला के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 28 नए बच्चों को लाभान्वित करने को प्रदान की स्वीकृति

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन-पोषण देखभाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का निपटारा : DC अपूर्व देवगन

जिले में मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप साप्ताहिक सुनवाई व्यवस्था लागू एएम नाथ।  मंडी, 10 जनवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना करते हुए इस सप्ताह मंगलवार, बुधवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रजोल में टेलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेता विधायक पठानिया ने नवाजे : विधायक ने मेधावी छात्रों को टेबलेट भी किए वितरित

शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हो रहे प्रयास: पठानिया शाहपुर, 13 जनवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजोल में आज शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने श्री निवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट...
Translate »
error: Content is protected !!