मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के सामने भी बहाई अपने पुराने झूठों की नदी : जयराम ठाकुर

by

एक लीडर की बजाय डीलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं मुख्यमंत्री

कस्टमाइज्ड पैकेज से उद्योग लाने के बजाय प्रॉपर्टी डीलर मित्रों के जरिए बेच रहे जमीन

झूठ बोलकर विपक्ष पर आरोप लगाकर कब तक अपनी जान बचाएंगे मुख्यमंत्री

एएम नाथ। मंडी :  विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह इस बार भी मंडी के पड्डल ग्राउंड में आपदा प्रभावितों के बीच अपने पुराने झूठों की नदी बहाई। एक ही झूठ को बार-बार बोलकर वह अपनी नाकामी छुपाना और सत्य को दरकिनार करना चाहते हैं। लेकिन प्रदेश के लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने जितनी बातें कहीं वह कितनी सही थी इसका अंदाजा उन्हें जनसभा में बैठे लोगों की प्रतिक्रिया देखकर ही समझ आ गया होगा।

आपदा में अपना सब कुछ गवां चुके लोगों के सामने मुख्यमंत्री द्वारा एक से बढ़कर एक बातें की गई। अपनी हर नाकामी को उन्होंने नकारने की कोशिश की। लेकिन सवाल है कि मुख्यमंत्री झूठ किसके सामने बोल रहे थे? यह वही आपदा प्रभावित लोग हैं जो 3 महीने से ज्यादा समय से सरकार की नाकामी का दंश झेल रहे हैं। यह वही आपदा प्रभावित लोग हैं जिनसे आपने 2023 में भी बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा कि इस बार भी मीडिया के माध्यम से बहुत सारे ऐसे लोग सामने आए जिनका सब कुछ बर्बाद हो गया और उन्हें सरकार द्वारा कुछ नहीं दिया गया। इस तरीके की शिकायतों का मुख्यमंत्री संज्ञान ने और जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन जमीनों पर इंडस्ट्री लगाकर प्रदेश की आय बढ़ाई जा सकती थी और प्रदेश में रोजगार का सृजन किया जा सकता था। वह जमीनें मुख्यमंत्री के प्रॉपर्टी डीलर मित्र बेचने की डील कर रहे हैं। प्रदेश के बाहर और भीतर के लोगों से डीलिंग हो रही हैं। मुख्यमंत्री एक प्रॉपर्टी डीलर की तरह काम कर रहे हैं एक विजनरी लीडर की तरह नहीं। आज तक इंडस्ट्री लगाने से किस प्रदेश का भला नहीं हुआ है? क्या भारत में कोई ऐसा भी उदाहरण है जहां इंडस्ट्रीज को रियायत न दी जाती हो? पूरे देश में उद्योगों को रियायत देने का चलन है।

कस्टमाइज्ड पैकेज का कॉन्सेप्ट ना तो हिमाचल में नया है और नहीं पूरे देश में। उनकी पार्टी की सरकार में भी उद्योगपतियों को हिमाचल में लाने के लिए ऐसी सुविधा दी जाती रही है। प्रदेश के अन्य राज्य भी ऐसा करते हैं। जिससे उनके यहां उद्योग आते हैं और उद्योगों की वजह से प्रदेश के राजस्व संग्रहण और नौकरियों का इकोसिस्टम तैयार होता है। क्या पंजाब में उद्योगपतियों को रियायतें नहीं दी जाती? क्या उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में उद्योगपतियों की रियायतें नहींदी गई?क्या कांग्रेस शासित कर्नाटक और तेलंगाना में उद्योगपतियों को विभिन्न प्रकार की रियायतें नहीं दी जा रही है? हिमाचल प्रदेश सरकार का विजन दूरगामी सोच से बहुत दूर है। मुख्यमंत्री को सिर्फ आज और आज का दिखाई दे रहा है कि प्रदेश में क्या है जिसे बेचा जा सकता है और कैसे बेचा जा सकता है? सरकार का सारा प्रयास सिर्फ उसी दिशा में हैं। सरकार की इसी नाकामी और छोटी सोच का परिणाम है कि प्रदेश से इंडस्ट्रीज पलायन कर रही हैं और सरकार के संरक्षित लोग इंडस्ट्रीज से वसूली कर रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश हितों की बात करते हैं? आखिर प्रदेश की हाइड्रो पावर योजनाओं को पब्लिक सेक्टर की संस्थाओं से छीनना कहां से प्रदेश हित हो सकता है? हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनौती पूर्ण पावर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट कांट्रैक्ट के तहत नामी पीएसयूज को दिया था। जिसमें एक भी पैसे का गलत काम संभव ही नहीं है। उन प्रोजेक्ट्स को मुख्यमंत्री ने बड़े पीएसयूज यानी एनएचपीसी और एसजेवीएनएल से वापस ले कर तेलंगाना और कर्नाटक के व्यापारी मित्रों को बुला बुलाकर उन्हें दे रहे हैं? देश की ख्यातिप्राप्त पीएसयू से काम छीन कर कांग्रेस शासित राज्यों के ठेकेदारों को हिमाचल के हितों को सौंपना हिमाचल के हितों की रक्षा करने वाला कदम कैसे हो सकता है? जबकि सत्ता में आने के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय की पावर प्रोजेक्ट्स में हो रहे घोटालों में संलिप्तता की बातें सामने आने लगी। कुछ चहेते लोगों को लाभ देने के लिए सरकार ने नियमों में ऐसे–ऐसे बदलाव किए कि भ्रष्टाचार साफ-साफ नजर आया। सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हितों को माफियाओं और मित्रों की गोद में सौंप दिया है।


——————————–
समर क्रिकेट कप के समापन बोले जयराम ठाकुर खेल नशे से बचाने का महत्वपूर्ण साधन

जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के धबेहड़ में आयोजित समर क्रिकेट कप-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों द्वारा उनका भविष्य स्वागत किया गया। उन्होंने विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा देता है। आज के युवा वर्ग को खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सकें। उन्होंने शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी आयोजकों, खिलाड़ियों व सहयोगियों को साधुवाद दिया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता वन लोग उपस्थित रहे। इसके बाद सराज विधानसभा क्षेत्र के थाटा में जनता से मुलाकात कर जनसभा को संबोधित किया।
——————————–
बंजार के झनियार गांव अग्निकांड पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुःख

जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला के तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत नोहांडा के झनियार गांव में हुआ अग्निकांड पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने घटना को ह्रदय विदारक और पीड़ादाई बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर सभी के सकुशल होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी से बातकर प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए निर्देशित कर प्रशासन से प्रभावितों को हर सम्भव सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन रहा साथ……युवती की खूबसूरती के चक्कर में आ गया था जासूस -25 साल के देवेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

पानीपत  : पानीपत में जासूस नोमान इलाही की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में एक और जासूस पकड़ा गया जो पाकिस्तान को सूचनाएं पहुंचाता था। हरियाणा पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने वीरवार देर रात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस की मनाली के होटल में रेड : चिट्टे के साथ पंजाब, यूपी और कोलकाता के 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार

एएम नाथ : कुल्लू । मनाली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माल रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू : 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

एएम नाथ।  करसोग, 28 फ़रवरी :  राज्य सरकार के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में आज से लैब टेस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत जोगिंद्रनगर से : प्रतिभा सिंह

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत जोगिंद्रनगर से करेगी। यह 30 मार्च तक चलेगा। अभियान के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!