मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए : पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया, सौर ऊर्जा संयंत्र से 27.71 करोड़ रुपये की वार्षिक होगी आय

by

ऊना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया। 32 मेगावाट के इस सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस सौर ऊर्जा परियोजना से सालाना 27.71 करोड़ रुपए की आय होगी तथा यह अगले 25 वर्ष तक विद्युत उत्पादन करने में सक्षम होगा।
मुख्यमंत्री ने 2.03 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना जनकौर, 1.71 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना कुठार कलां, 2.02 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना नंगड़ा, 1.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना खानपुर, 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु अस्पताल भवन संतोषगढ़, 2.37 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित तहसील भवन घनारी, 1.66 करोड़ रुपए की लागत से मावा सिंधिया खड्ड पर नवनिर्मित पुल, 1.33 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में निर्मित मिनी सर्विस बिल्डिंग का लोकार्पण किया।
उन्होंने 4.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रायपुर से बखवा वाया मल्लां दा पिंड संपर्क सड़क, 6.71 करोड़ की लागत से बनने वाली मोहल्ला खारसियां वार्ड नंबर 3 परोस, मोहल्ला अजीपाल, शिवबाड़ी जिंदपुर, मोहल्ला गुमा मेड़ा खद्दर संपर्क सड़क, 5 करोड़ की लागत से गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव संघनई में बनने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, 5.20 करोड़ रुपए की लागत से धौलपुर कस्बे की पेयजल योजना के विस्तारीकरण, 2.13 करोड़ रुपए की लागत से गांव बड़ोह कलरूही के लिए पेयजल योजना, 2.54 करोड़ रुपए की लागत से गांव बबेहड़ की पेयजल योजना का विस्तारीकरण एवं सुधारीकरण तथा गांव जोह पेयजल योजना के सुधारीकरण, 2.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नंगल जरयालां व गणु मंदवाणा पेयजल योजना, 18.76 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले 20 ट्यूबवेल, 7.22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बहाव सिंचाई योजना अमलैहड़ भंजाल, कलोह में ट्यूबवेल संख्या 60 व 95, मावा कोहलां में ट्यूबवेल (शमशान घाट तथा भट्टा) तथा रामपुर में ट्यूबवेल (मुबारकपुर) का शिलान्यास किया।
उन्होंने इस मानसून के दौरान आई आपदा के प्रभावितों को 4.10 करोड़ रुपए की धनराशि भी वितरित की। जिसमें अंब उपमंडल के लिए 76.08 लाख रुपए, गगरेट के लिए 85.94 लाख, ऊना उपमंडल के लिए 48.14 लाख, हरोली उपमंडल के लिए 82.15 तथा बंगाणा उपमंडल के लिए 1.17 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईजी मधुसूदन शर्मा को दी भावभीनी विदाई : DC हेमराज बैरवा और एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने पुलिस अधिकारी के रूप में मधुसूदन शर्मा के लंबे सेवाकाल की सराहना की

हमीरपुर 24 नवंबर। इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हिमाचल प्रदेश पुलिस की सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन शर्मा के सम्मान में शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आखिर जम्मुहार स्कूल को अपना भवन नसीब हुआ

एएम नाथ। चम्बा :   जम्मुहार प्राथमिक पाठशाला  जो काफी समय से एक जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी परिसर में ठंडे एवं मीठे पानी की छबील आज

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : पंचकुला, 23 मई : भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के उद्देश्य से अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी मंदिर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा को तो पानी भेजा ही नहीं जा रहा : पंजाब का एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा- रवनीत बिट्टू बोले

लुधियाना। पंजाब का पानी हरियाणा को देने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...
Translate »
error: Content is protected !!