मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल भवन और खेल मैदान का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। कंडाघाट : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम सोलन से वापिस लौटते हुए कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल के भवन और खेल मैदान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 50 बिस्तर वाले कंडाघाट अस्पताल का निर्माण 14 करोड़ रुपये की लागत से पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था, लेकिन पिछली भाजपा सरकार के समय में इसके निर्माण कार्य को रोक दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस भवन का निर्माण कार्य पुनः आरम्भ करेगी जिसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य का प्रस्ताव शीघ्र राज्य सरकार को भेजना सुनिश्चित करें।
इसके उपरान्त, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंडाघाट के खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। स्थानीय लोगों ने इस मैदान को और चौड़ा करने की मांग की ताकि युवाओं को खेलकूद के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित विभाग को इसका प्रस्ताव भी सरकार को भेजने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि उनकी मांग पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और हरदीप सिंह बावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र सेठी और रमेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हुसन चंद, ब्लॉक कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डी कार्ट कंपनी वृंदावन के अधीन काम करने वाले गढ़शंकर हलके के हेल्परों व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर पंजाब को मांग पत्र सौंपा 

गढ़शंकर, 25 जून : जहां राज्य और केंद्र सरकारें चुनावों के दौरान और चुनाव के बाद युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करते और चैनल पर इशतहार देते हैं, वहीं कहीं ना कहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही ‘नई खेल नीति’ : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है।  इस खेल नीति का मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राकेश शर्मा।  देहरा/तलवाड़ा : उपमंडल स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की पलटी पिकअप, बड़ा हादसा टला

जोहड़जी साहिब, 6 अप्रैल (तारा) : जोहड़ जी साहिब मेले से लौटते समय पंजाब से आए श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी अन्यंत्रित होकर जोहड़ जी पट्टा मेहलोग सड़क में कैंची मोड़ के पास पलट...
Translate »
error: Content is protected !!