मुख्यमंत्री ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को दी 88.68 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

by
एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कांगड़ा की ग्राम पंचायत बीरता, घुरकड़ी, ललेहड़, मटौर, नटेहड़ आदि क्षेत्रों के लिए 60.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम तथा 12.59 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले देहरा अरला, गवला अंद्राड़, तरसूह, ललेहड़, बीरता, जोगीपुर, सेवकरा, नटेहड़ सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इसके अलावा उन्होंने 10 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र दौलतपुर तथा 5.16 करोड़ रुपये की लागत से इच्छी, मटौर, नंदेहड़, कोटकवाला, जमानाबाद, अब्दुल्लापुर, मिहालू, जोगीबला, सहौड़ा और गगल गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य की आधारशिला रखी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सकारात्मक सोच ही उज्ज्वल भविष्य का आधार : डीसी मुकेश रेपसवाल

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में युवा संवाद श्रृंखला-2 कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल कहा, नशे से दूरी बनाए रखें युवा एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को जात-पात और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान : पारिवारिक संस्कारों और मर्यादाओं को बचाए रखना अत्यंत आवश्यक : राम प्रकाश

सराहन मंडल का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में हुआ सम्पन्न एएम नाथ। चम्बा :  मंडल सराहन का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां अब 10 मार्च तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 29 जनवरी : एडीसी एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!