मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

by
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने कल नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे।
अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक महान तथा दूरदर्शी नेता थे, उनका देहावसान राष्ट्र के लिए एक महान क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। उनकी नीतियों और कार्यक्रमों के फलस्वरूप देश ने विश्वभर में एक नई पहचान बनाई।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान देश में आर्थिक उदारीकरण की नीतियां लागू की गई, जिससे विदेशी निवेश को बढ़ावा मिला। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिससे भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आए।
उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारन्टी अधिनियम (मनरेगा) लागू किया गया। यह योजना गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को रोज़गार प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक कदम साबित हुई। उनके कार्यकाल के दौरान सूचना का अधिकार अधिनियम पारित हुआ, जिससे सरकारी कामकाज प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई। उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कानून लागू किए गए, जिससे राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को एक अर्थशास्त्री, राजनेता व प्रधानमंत्री के रूप में दी गई सेवाओं और योगदान के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर पुलिस ने दो किलो से अधिक चरस जब्त की, दो गिरफ्तार

धर्मशाला , 31 जनवरी :  नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की। अधिकारियों ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली : पुलिस कर रही तलाश

मंडी :  मंडी जिले में एक ढाबा संचालक को गोली मारी गई है। बाइकर्स पर आरोप लगा है।  हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. मंडी शहर की पुलिस आरोपियों की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
हिमाचल प्रदेश

हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित

ऊना – हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोविड संबंधी जानकारी अथवा सहायता के लिए हेल्पलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!