मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

by
देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की
एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है और इन परियोजनाओं से विभिन्न वर्गों और जल शक्ति विभाग की योजनाओं से 35,000 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होगें।
इस अवसर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के देहरियां में एक और विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा की, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र में वोलटेज की समस्या का समाधान सुनिश्चत होगा और उपभोक्ताओं को सप्ताहभर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पूर्व में 48 करोड़ रुपये की लागत से नौ 33 केवी विद्युत उपमंडल की घोषणा की गई है जिनका निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री ज्वालामुखी, श्री चिंतपूर्णी जी और श्री नैना देवी में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए एक मास्टर प्लान के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री ज्वालामुखी और श्री नैना देवी के सौंदर्यीकरण पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा पहले चरण में इन कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने की घोषणा की गई।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मंदिर में पूर्जा अर्चना की और विभिन्न स्थानों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया।
स्थानीय विधायक संजय रत्न ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उनके क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जन समर्पित किए गए हैं।
इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर, एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल मनीष कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

परियोजना अधिकारी-डीआरडीए का नया नाम जिला विकास अधिकारी : ओम प्रकाश

एएम नाथ। चम्बा जिला स्तर के कार्यालय परियोजना अधिकारी – डीआरडीए को प्रदेश सरकार द्वारा नया नाम जिला विकास अधिकारी दिया गया है। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी चंबा ओम प्रकाश ने दी है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

  मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी पर देश करे भरोसा : जयराम ठाकुर

जाति जनगणना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जनगणना के साथ जातिगत जनगणना करवाने का फैसला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा, 30 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन की...
Translate »
error: Content is protected !!