मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग का ‘दैट्स यू’ अभियान लांच किया

by

पर्यटकों को यात्रा का अतुलनीय अनुभव देने हेतु महत्त्वाकांक्षी पहल

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल ‘दैट्स यू’ अभियान का शुभारम्भ किया। यह अभियान राज्य की पर्यटन नीति में महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जिसके तहत पारम्परिक दर्शनीय स्थलों तक सीमित पर्यटन से आगे बढ़ते हुए स्लो टूरिज्म की अवधारणा को प्रोत्साहित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से राज्य के प्रवेश द्वारों, हवाई अड्डों तथा हेरिटेज़ रेेलवे स्टेशनों पर आने वाले पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार किया गया है ताकि यात्रियों और हिमालय प्रकृति के बीच एक गहरा और व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित किया जा सके।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्लो टूरिज्म की ओर यह पहल राज्य की पर्यावरणीय सेहत के प्रति प्रतिबद्धता भी दर्शाती है। कम लोकप्रिय गांवों में लम्बे प्रवास और स्थानीय संस्कृति में सहभागिता को बढ़ावा देकर यह अभियान स्थानीय अर्थ व्यवस्था को सशक्त और पर्यावरण को बढ़ावा देने सहित लोकप्रिय पर्यटन केन्द्रों पर दवाब कम कर ग्रामीण क्षेत्रों की सुन्दरता को सामने लाने पर केन्द्रित है।
निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया ने अवगत करवाया कि यह अभियान चण्ड़ीगढ़-शिमला प्रवेश मार्ग, गग्गल एवं भुंतर हवाई अड्डों तथा ऐतिहासिक कालका-शिमला टॉय ट्रेन मार्ग सहित प्रमुख आगमन स्थलों पर चलाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकर (नवीनीकरण डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटा ने की जीत दर्ज : जिला परिषद चुनाव पिपलीवाल : मतदाताओं ने जिला परिषद चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को डाले

गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में मतदाताओं की जिला परिषद के उम्मीदवारों से नाराजगी साफ़ तौर पर साहमने आई और मतदाताओं ने सबसे ज्यादा वोट नोटा को डाल दिया। हालांकि पंचायत समिति के कांग्रेस सीपीएम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नाहन में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित -सुमित खिमटा

नाहन, 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालनार्थ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय नाहन के कानून अधिकारी कक्ष में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों का संजय अवस्थी ने लिया जायज़ा

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 30 नवम्बर, 2023 के प्रवास के दृष्टिगत सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!