मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाएं की समर्पित की

by
एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ो रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री किलाड़ में 3.75 करोड़ रुपये लागत के कृषि विभाग के आवासीय कमरों, राजकीय उच्च विद्यालय लुज में 1.5 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों,    राजकीय उच्च विद्यालय मिंधल में 1.5 करोड़ रुपये की लागत के अतिरिक्त कमरों, किलाड़ में 2.13 करोड़ रुपये की लागत के मार्केट यार्ड, किलाड़ में 49.42 लाख रुपये लागत के राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नए कार्यालय, 1.99 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप-केन्द्र रेई तथा 1.99 करोड़ रुपये की लागत के      स्वास्थ्य उप-केन्द्र हुडान का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री 20.88 करोड़ रुपये लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन किलाड़, 5.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आईटीआई भवन किलाड़,   किलाड़ में 5.29 करोड़ रुपये लागत से निर्मित बस स्टेंड,  किलाड़ में 2.98 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टेंड के लिए वैकल्पिक मार्ग, 19.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल किलाड़ का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री  किलाड़ में हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक के एटीएम का शुभारम्भ किया तथा किलाड़ में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Baddi News : उमेश कुमार मीणा बने ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान : प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को 6 मतो से हराया

बद्दी में हुए हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के चुनाव बद्दी, 25 मई (तारा) :  हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में उमेश कुमार मीणा विजेता रहे। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों पर पारंपरिक अधिकारों को मिली पहचान, बंजार में 172 सामुदायिक वन अधिकार स्वीकृत

दस वर्षों से वन अधिकार कानून के क्रियान्वयन में जुटी सहारा संस्था, अब गांव-गांव तक प्रक्रिया पहुंचाने की तैयारी। पंचायत स्तर पर वन अधिकार समितियों के गठन और दावों की प्रक्रिया पर भी दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता : चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

एएम नाथ। चम्बा, अगस्त 15 :  79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ज़िला स्तरीय समारोह चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय पूरी तरह बागवानी हित में – जगत सिंह नेगी

बागवानी मंत्री ने पराला मंडी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश शिमला, 03 जुलाई – राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विशेषज्ञों एवं...
Translate »
error: Content is protected !!